{"_id":"68278cb771493a57410f2317","slug":"storm-took-away-the-shade-of-heritage-200-year-old-banyan-tree-collapsed-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-149600-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आंधी ने छीनी विरासत की छांव, 200 साल पुराना वट वृक्ष धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आंधी ने छीनी विरासत की छांव, 200 साल पुराना वट वृक्ष धराशायी
विज्ञापन
सरसावा। अंबाला रोड स्थित दरगाह हजरत मखदूम साहब के मेला मैदान में खड़ा करीब 200 वर्ष पुराना बड़ (वटवृक्ष) का पेड़ तेज हवा में धराशायी हो। गनीमत रही की जुमे की नमाज में शामिल सैकड़ों नमाजी जियारत कर निकल चुके थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
दरगाह हजरत मखदूम साहब कमेटी के सदर मिर्जा लईक बेग ने बताया कि जुमे की नमाज का टाइम दोपहर 12:50 का था। लगभग आधा घंटे नमाज चली, जिसमें सैकड़ों नमाजी शामिल हुए। नमाजी बाइक तथा कारों को दरगाह के बाहर मैदान में खड़ी कर देते हैं। जैसे ही नमाज खत्म हुई अचानक तेज आंधी शुरू हो गई। इसी दौरान अचानक पेड़ जमीन पर आ गिरा। यह पेड़ करीब 200 वर्ष पुराना था। करीब 15 वर्ष पूर्व पेड़ का एक तना इसी प्रकार टूटकर जमीन पर आ गिरा था। यह पेड़ दरगाह के मेला मैदान में अनेक कार्यक्रमों का साक्षी रहा। धार्मिक तकरीरें तथा अनेकों कार्यक्रम इस पेड़ की छांव में संपन्न हुए। कमेटी से जुड़े लोगों ने बताया कि पेड़ के अवशेषों को हटाया जा रहा है।