फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stopped construction work on the rigging

निर्माण में धांधली पर रुकवाया काम

Tue, 12 Jul 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साढौली कदीम
ब्यूरो/अमर उजाला, साढौली कदीम Updated Tue, 12 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
 यमुना नदी के किनारे सिंचाई विभाग द्वारा मिट्टी कटाव रोकने के लिए बनाई जा रही ठोकरों के निर्माण में मानकों की अनदेखी से खफा ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने उच्चाधिकारियों को निर्माण कार्य की धांधली से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


यमुना नदी में बरसात में जल स्तर बढ़ने से किसानों की काफी जमीन प्रतिवर्ष नदी में बह जाती है। गांव जोधेबांस के ग्रामीणों ने यमुना किनारे खेतों के कटाव की इस समस्या से पिछले वर्ष सांसद को अवगत कराया था।
विज्ञापन


सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया था। अब सिंचाई विभाग द्वारा यमुना के किनारे पर पांच करोड़ के बजट से पत्थरों की ठोकरें बनाने का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सोमवार को ग्रामीणों को जानकारी मिली कि ठेकेदार पत्थरों के बीच में मिट्टी व रेत भरकर निर्माण कर रहा है तो ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच निर्माण कार्य बंद करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण रिषीपाल, सर्वेश, अंकुश, अमित, खुर्शीद, गुल्फान, जहीद, राधेश्याम, पंकज आदि ने बताया कि पत्थरों की ठोकरों के बीच में ठेकेदार रेत व मिट्टी भर लीपापोती कर रहा है, जो कि गलत है। केवल पत्थर की ठोकर ही कटाव रोक सकती है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में धांधली बरते जाने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। 

अधिकारी कहिन
पिछले कुछ दिनों से जिलाधिकारी के आदेशानुसार गंगा सफाई व नदियों को जीवनदान से संबंधित कार्य के चलते मौके पर नहीं पहुंच पाए। जांच कराई जाएगी। 
- जेई सिंचाई विभाग मनोज कुमार
 कार्य की जांच कराई जाएगी। लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 
- विनोद मिश्रा, एक्सईएन सिंचाई विभाग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed