{"_id":"5ff88a778ebc3e34015bb80f","slug":"stoning-in-two-sides-one-person-serious-saharanpur-news-mrt519533499","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट पथराव, एक व्यक्ति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट पथराव, एक व्यक्ति गंभीर
विज्ञापन

अंबेहटा। मोहल्ला किला में एक ही समुदाय के दो घास मशीन संचालकों के बीच हुए विवाद में मारपीट और पथराव हुआ। पथराव में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग भाग गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
मोहल्ला किला में सलीम व खालिद की घास मशीन आसपास है। शुक्रवार की सुबह घास खरीद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर पथराव किया गया। पथराव में खालिद को चोटें आईं है। सूचना पाकर चौकी प्रभारी जय सिंह भाटी पहुंचे लेकिन आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल खालिद को नकुड़ सीएचसी में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी जय सिंह भाटी ने बताया कि किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।