फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stone thrown at Vande Bharat train, MP Chandrashekhar expressed concern

Saharanpur News: वंदेभारत ट्रेन पर फेंका पत्थर, सांसद चंद्रशेखर ने जताई चिंता

Mon, 04 Nov 2024 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 04 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Stone thrown at Vande Bharat train, MP Chandrashekhar expressed concern
छुटमलपुर (सहारनपुर)। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर ने अपनी दिल्ली कानपुर यात्रा के दौरान रविवार सुबह वंदे भारत ट्रेन पर हुए पथराव की जानकारी फेसबुक पेज पर साझा की है। उन्होंने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से उचित कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

सांसद आजाद के नाम से बनाए गए फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई। इसमें लिखा कि आज सुबह मैं वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से कानपुर की यात्रा कर रहा था। लगभग 7:12 बजे ट्रेन ने जैसे ही बुलंदशहर जिले के कमालपुर स्टेशन को पार किया, तभी बाहर से किसी असामाजिक तत्व ने पत्थर फेंके, जिससे मेरे से दो सीट आगे बैठे यात्री के पास का शीशा चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन

इस घटना से मैं हतप्रभ और स्तब्ध रह गया। इस घटना से न केवल सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंची, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हुआ है। ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं और किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री, रेलवे पुलिस और प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए, साथ ही समाज में जागरुकता भी फैलानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चंद्रशेखर की सुरक्षा को लेकर उनके समर्थक चिंतित हैं। भीम आर्मी संस्थापक सदस्य सतीश रावत, आसपा के विधिक सलाहकार अधिवक्ता संदीप कांबोज, दानिश हयात, दानिश गौड़, सलमान चौधरी, विनोद पेगवाल, सुबोध बर्मन, धर्मेंद्र उर्फ छोटा, नितिन बंसल आदि ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed