फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stocks are out in many places, police strictly

कई जगह स्टॉक खत्म, पुलिस ने बरती सख्ती

Tue, 05 May 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Stocks are out in many places, police strictly
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान कोर्ट रोड़ पर शराब खरीदने के लिये लगी लंबी लाइन - फोटो : SAHARANPUR
ठेकों पर सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को भीड़ रही कम
विज्ञापन

पुलिस ने सख्ती बरती, सोशल डिस्टेंस का कराया पालन
सहारनपुर। शराब खरीदने को लोग पूरे दिन ठेकों पर पहुंचते रहे। सोमवार की शाम को ही कई दुकानों का स्टॉक खत्म हो गया था। शहरी क्षेत्र के कुछ ठेकों पर हॉट स्पॉट इलाके से कुछ लोगों के शराब खरीदने चोरी छिपे पहुंचने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कई ठेकों पर मौजूद लोगों की आईडी जांच की, कोई नहीं मिला तो राहत की सांस ली। सोमवार की अपेक्षा जनपद के ठेकों पर मंगलवार को भीड़ कम रही। इसके साथ ही पुलिस ने सख्ती बरती और सोशल डिस्टेंस का पालन कराया।
शासन के निर्देशानुसार सोमवार को शराब के ठेके खुले तो शराब खरीदने को लेकर दुकानों पर मारामारी मच गई। कई जगहों पर सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन हुआ। मंगलवार को भी सुबह दस बजे शराब के ठेके खोले गए। पूरे दिन लोग ठेकों पर शराब खरीदने के लिए पहुंचते रहे। इसके साथ ही पुलिस ने सख्ती भी बरती और सोशल डिस्टेंस का पालन कराया। हालांकि, मंगलवार को कई जगहों पर दो से तीन लोग ही एक समय पर शराब खरीदते नजर आए तो कई जगहों पर 15 से 20 लोगों की लाइनें लगी रही। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि ठेकों पर पैनी निगाह रही। पुलिस का पहरा भी रहा।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट से 400 मीटर दूरी पर खुलेगा ठेका
सहारनपुर। शहर में हॉटस्पॉट इलाकों से 400 मीटर की दूरी पर ठेका खोलने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा वही ठेकेदार दुकान खोल सकते हैं, जिनको प्रशासन ने अनुमति दी है। इसके मद्देनजर पुलिस ने सुबह के समय रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे रोड पर ठेकों को बंद भी कराया। जबकि जनपद में कई ठेके ऐसे भी खोल दिए, जिन्हें डीएम ने अनुमति नहीं दी। आज उन ठेकों को बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में बिक गई कई करोड़ की शराब
सहारनपुर। अधिकृत तौर पर सोमवार को जनपद में 1.40 करोड़ की शराब बिकी। चर्चा है कि दो दिन में जिले में कई करोड़ की शराब बिकी हुई है। कई जगह पर ओवर रेट में भी स्टॉक बचाकर ठेकेदारों ने बिक्री की है। हालांकि अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

हॉट स्पॉट इलाके से शराब खरीदने चोरी छिपे आने की सूचना मिली है। पुलिस पहले से ही सख्त है, फिर भी संबंधित क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। सोशल डिस्टेंस का पालन हुआ। हॉटस्पॉट के निर्धारित मानकों के अनुरूप जो दुकानें नहीं थीं, उन्हें बंद भी कराया।
- दिनेश कुमार एसएसपी सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed