फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   STF caught two drug smugglers with smack of one crore

Saharanpur News: एसटीएफ ने एक करोड़ की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर पकड़े

Fri, 02 Dec 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
STF caught two drug smugglers with smack of one crore
चिलकाना पुलिस तथा एसटीएफ मेरठ द्वारा पकडे गए नशा तस्कर। - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ तथा चिलकाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में स्मैक की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को एक किलो 70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक का बाजारी मूल्य करीब एक करोड़ सात लाख रुपये है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि एसटीएफ की मेरठ इकाई को सूचना मिली थी कि चिलकाना क्षेत्र में कुछ लोग स्मैक का धंधा कर रहे हैं। एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ के उपनिरीक्षक संजय कुमार को सूचना मिली थी कि चिलकाना से दुमझेड़ी जाने वाले कच्चे पक्के रास्ते पर नीले रंग की स्कूटी पर दो नशा तस्कर स्मैक लेकर आने वाले हैं। एसटीएफ की टीम जब नल्हेड़ा तिराहे पर पहुंची तो वहां चिलकाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। एसटीएफ द्वारा बताए गए स्थान पर एसटीएफ की टीम तथा चिलकाना पुलिस पहुंची। एक स्कूटी आती दिखाई दी जिस पर दो व्यक्ति बैठे हुए थे। दोनों के हाथ में पॉलिथीन में कुछ सामान था। टीम ने घेर कर दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को इनके पास से एक किलो 70 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

पकड़े गए महताब चौधरी निवासी गांव दुमझेड़ा ने पुलिस को बताया कि उसने यह माल बरेली से बबलू नामक व्यक्ति से फोन कर शाहनवाज निवासी चिलकाना के माध्यम से मंगवाया था। शाहनवाज यह माल उसे देने के लिए आया हुआ था। शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि महताब ने यह माल भोजीपुरा पहुंचाने के लिए कहा था। महताब बरेली से यह सामान लाने के लिए दस हजार रुपये देता था। नवंबर में चार बार महताब के कहने से बरेली से स्मैक ला चुका है । पुलिस ने पकड़े गए महताब चौधरी निवासी ग्राम दुमझेड़ा तथा शहनवाज उर्फ पप्पू निवासी चिलकाना को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस को इनके पास से दो मोबाइल फोन, 25 हजार रुपये नकद तथा एक इलेक्ट्रिक कांटा भी मिला है। पुलिस ने स्कूटी को सीज कर दिया है। महताब इससे पहले भी एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed