फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   statue of sant ravidas broken

संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, पुलिस तैनात

Sun, 08 Sep 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
statue of sant ravidas broken
संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, पुलिस तैनात
विज्ञापन

सहारनपुर। ग्राम रामनगर में संत रविदास की प्रतिमा के पीछे लगी चक्रनुमा आकृति को रात में किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। प्रतिमा के संरक्षक ने तुरंत ही प्रतिमा की मरम्मत कार्य शुरू करा दी। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
माहौल बिगाड़ने की नीयत से असामाजिक तत्वों ने देहात कोतवाली के ग्राम रामनगर स्थित संत रविदास की प्रतिमा को रात में क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की जानकारी होते ही गांव में तनाव की स्थिति बन गई। कुछ लोगों ने इस मामले को तूल देने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। प्रतिमा संरक्षकों ने माहौल को बिगड़ने से बचाने के लिए मरम्मत का कार्य करा दिया। इस मामले में देहात कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया का कहना है कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। भीम आर्मी को उकसाने के लिए प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी गई है। हालांकि प्रतिमा को अधिक नुकसान नहीं हुआ है। सभी अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि प्रतिमा के पीछे चक्र जैसी आकृति बनी हुई थी। किसी खुराफाती ने उसे क्षतिग्रस्त किया गया है। प्रतिमा के संरक्षक उसकी मरम्मत करा रहे हैं। गांव में पुलिस तैनात है। तनाव की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed