फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stationery scam investigation on hold, files not handed over

Saharanpur News: ठंडे बस्ते में स्टेशनरी घोटाले की जांच, नहीं सौंपीं पत्रावलियां

Sun, 22 Feb 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 22 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Stationery scam investigation on hold, files not handed over
सहारनपुर। शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में हुए स्टेशनरी घोटाले की जांच ठंडे बस्ते में है। एक महीने से ऊपर होने पर भी राजकीय मेडिकल कॉलेज की तरफ से घोटाले की मूल पत्रावलियां अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराई गई, जबकि तीन दिन का समय दिया था।
विज्ञापन








बता दें, कि अंबाला रोड स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में नवंबर 2018 में करीब 51 लाख रुपये की स्टेशनरी और कंटीजेंसी के सामान खरीदने के ऑर्डर कर खरीद हुआ था। स्टेशनरी खरीद की जांच हुई तो पता चला कि लिफाफे से लेकर अन्य सामान कई गुना कीमत पर खरीदा गया। इस मामले की जांच के लिए शासन ने दोबारा एडी हेल्थ को नामित किया है और उनसे एक महीने में जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


एडी हेल्थ ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए दो इमरजेंसी मेडिकल अधिकारियों के बयान दर्ज किए थे। इसके साथ ही 13 जनवरी में राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को पत्र लिखकर स्टेशनरी घोटाले से संबंधित मूल पत्रावलियां मांगी गई थी। कहा गया था कि तीन दिन के अंदर मूल पत्रावलियां उपलब्ध कराई, जो अभी तक भी नहीं आई है। एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। मूल पत्रावलियां नहीं आने से जांच ठंडे बस्ते में है। शासन को जांच रिपोर्ट एक महीने में भेजनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------


राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्टेशनरी खरीद मामले की जांच चल रही है। इस संबंध में स्टेशनरी खरीद से संबंधित अभिलेख मांगे गए हैं, जो अभी तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। दोबारा रिमाइंडर भेजा जाएगा।







- डॉ. रामानंद, अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed