फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Station in-charge line spot, Chunhati outpost charge suspended

रामपुर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, चुन्हेटी चौकी प्रभारी सस्पेंड

Thu, 19 Sep 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Station in-charge line spot, Chunhati outpost charge suspended
Station in-charge line spot, Chunhati outpost charge suspended
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। ग्राम चुन्हेटी गाड़ा में 15 दिन पूर्व हुए बवाल के मामले में आरोपियों से संगीन धाराओं को हटाए जाने के आरोप में रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी को हटा दिया गया है, जबकि चुन्हैटी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। रामपुर मनिहारान का चार्ज उमेश रोरिया को दिया गया है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के ग्राम चुन्हेटी गाड़ा में तीन सितंबर की रात बाइक पर सवार करीब दो दर्जन युवक लाठी, डंडों, बलकटी, सरिए व तमंचों से लैस होकर चुन्हैटी गाड़ा पहुंचे, जहां चाय की दुकान पर खड़े ग्राम प्रधान के पति फरहाद, अकरम एवं अन्य लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें फरहाद, अकरम, अमित गोयल, इरशाद, इरफान घायल हो गए थे। उसी समय शाकंभरी पैदल यात्रा वहां से गुजर रही थी, जिसमें एक पैदल यात्री को भी चोट आई थी। चुन्हैटी गाड़ा निवासी इरफान ने इस मामले में 11 नामजद एवं 13 अज्ञात के खिलाफ बवाल एवं जान से मारने की कोशिश की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप है कि पुलिस ने विवेचना के दौरान जानलेवा हमले की धारा को हटा दिया। 18 सितंबर को पुलिस ने नामजद दो आरोपी अंशुल एवं आकाश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। वादी पक्ष को जब यह पता चला कि विवेचना के दौरान पुलिस ने संगीन धाराओं को हटा दिया है, तो वादी पक्ष के वकील ने इसका विरोध किया। इसकी शिकायत एसएसपी से की गई। एसएसपी दिनेश कुुमार ने धारा हटाए जाने एवं जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में चुन्हैटी चौकी प्रभारी अनीस अहमद को निलंबित कर दिया है, जबकि रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी समरजीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। समरजीत सिंह के स्थान पर उमेश रोरिया को रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि विनय कुमार को चुन्हैटी चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र का कहना है कि मारपीट के मामले के निस्तारण में लापरवाही पर थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed