{"_id":"6a90985bc20119fbe30fe541","slug":"starting-from-manakmau-cricketer-ayan-is-now-set-to-showcase-his-talent-in-australia-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-182602-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मानकमऊ से शुरुआत, अब ऑस्ट्रेलिया में जौहर दिखाएगा क्रिकेटर आयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मानकमऊ से शुरुआत, अब ऑस्ट्रेलिया में जौहर दिखाएगा क्रिकेटर आयान
Fri, 28 Aug 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर आयान अकरम।
- फोटो : कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
सहारनपुर। मानकमऊ निवासी आयान अकरम ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है। आयान का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। आयान के पिता अकरम सैफी सहारनपुर डिस्टि्रक एसोसिएशन में अध्यक्ष रह चुके हैं।
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने बताया कि आयान ने हाल ही में अंडर-19 चयन कैंप में शानदार प्रदर्शन किया है। पांच मैचों में एक शतक के साथ 300 से अधिक रन बनाए। इसके साथ ही तेज गेंदबाजी में 37 विकेट लेकर उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की है। उन्होंने दस दिनों तक चले नेशनल क्रिकेट अकादमी में शानदार प्रदर्शन किया। आयान अकरम एक शानदार दाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं। अंडर-16 में भी शानदार प्रदर्शन किया है। आयान अकरम ने करीब 250 रन और 27 विकेट हासिल किए थे। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के चलते चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर गया।
परविंदर सिंह ने बताया कि मानकमऊ की गलियों से निकलकर भारतीय अंडर-19 टीम तक पहुंचना आयान की मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है और यह पूरे सहारनपुर के लिए गौरव की बात है। आयान ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी जिस तरह लगातार प्रदर्शन किया, उससे उनकी ऑलराउंड क्षमता सामने आई है। उम्मीद जताई कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली श्रृंखला में आयान अपनी प्रतिभा के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय स्तर पर क्रिकेट की शुरुआत करने के बाद प्रदेश की टीम तक पहुंचना और वहां लगातार प्रभावी प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अंडर-19 टीम में जगह बनाना उनके क्रिकेट सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। फिलहाल आयान बैंगलुरू में चल रहे नेशनल कैंप में प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
आयान के दादा इनाम सैफी, पिता अकरम सैफी और चाचा अमजद सैफी समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी जताई है। चयन पर अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिव यशपाल, उपाध्यक्ष रवि सिंघल, कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा, एपेक्स लतीफ उर रहमान, ऋषि चौधरी, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर आदि ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।