{"_id":"57c48ffd4f1c1bc3602cb9c1","slug":"stadium-and-guru-nanak-the-teams-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम आैर गुरु नानक की टीमें जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम आैर गुरु नानक की टीमें जीती
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम मेंं हॉकी प्रतियोगिता में जूझते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल दिवस पर डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई गई हॉकी प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। बालकों में स्टेडियम और बालिकाओं में गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी।
बालकों की प्रतियोगिता में पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्टेडियम ने जनता इंटर कॉलेज को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में इलेविन स्टार टीम ने डीएवी पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में स्टेडियम ने इलेविन स्टार को 2-1 के अंतर से पराजित किया। बालिकाओं की प्रतियोगिता में पहले सेमीफाइनल में गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज ने जनता इंटर कॉलेज को हराकर फाइनल में एंट्री की। दूसरे मैच में एएमआई ने स्टेडियम को हराया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज ने एएमआई को हराकर ट्रॉफी जीती। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन नीरपाल चौधरी ने किया। इस दौरान काशी नरेश यादव, यशपाल सिंह पुंडीर, फुरकान अहमद, शारिक हुसैन, रेनू त्रिपाठी, दीप्ति शर्मा, अब्दुल अहद, सरिता रानी आदि रही।
भारोत्तोलन प्रतियोगिता कराई
सहारनपुर। खेल दिवस पर भारोत्तोलन प्रतियोगिता भी कराई गई। 44 किलोग्राम भार वर्ग में शिवानी पहले, राधिका दूसरे और पल्लवी तीसरे स्थान पर रही। 48 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी, सुकन्या और शीरीन ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
53 किलोग्राम भार वर्ग में कृतिज्ञा पहले, शीरीन दूसरे और सपना तीसरे स्थान पर रही। 58 किलोग्राम भार वर्ग में प्रमिला ने पहला, वर्षा ने दूसरा और राधिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 69 किलोग्राम भार वर्ग में ने नोरीन और रीना क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।