{"_id":"6aca99a7d1911ad3610ca6a5","slug":"cleaner-dozes-off-at-the-wheel-four-people-lose-their-lives-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-185581-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्टेयरिंग थामे क्लीनर को आई झपकी, चार लोग सो गए मौत की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्टेयरिंग थामे क्लीनर को आई झपकी, चार लोग सो गए मौत की नींद
Sun, 11 Oct 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। तेज गति से कैंटर दौड़ा रहे क्लीनर को आई एक झपकी ने चार श्रद्धालुओं को मौत की नींद सुला दिया। हादसा इतना भीषण था कि कैंटर करीब 100 मीटर तक श्रद्धालुओं को घसीटता चला गया। जांच में यह भी सामने आया कि सुबह की खाली सड़क पर परिचालक को स्टेयरिंग थमाकर चालक पीछे की सीट पर सो गया।
मां शाकंभरी देवी से ज्योत लेकर श्रद्धालु अपने गांव की ओर बढ़ रहे थे। मां के जयकारों के साथ श्रद्धालु एक-दूसरे से कदमताल कर रहे थे, लेकिन शनिवार सुबह उनकी जिंदगी के लिए आखिरी सुबह बन गई। देवबंद में हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर हुए इस भीषण हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कैंटर श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर और ज्योति से सजी रेहड़ी को 100 मीटर तक घसीटता ले गया।
फ्लाईओवर की दीवार से टकराने के बाद ही कैंटर रुका। बताया गया कि हादसे के समय कैंटर की स्टेयरिंग परिचालक के हाथ में था, जबकि चालक पीछे की सीट पर सो रहा था। दावा है कि क्लीनर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर लगने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर घायल श्रद्धालु मदद के लिए कराह रहे थे। वहीं कुछ ही पलों में खुशियों के साथ घर लौटने की उम्मीद मातम में बदल गई।
विज्ञापन
-- -- --
पुलिस की सक्रियता से घायलों को समय से मिला उपचार
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने अपनी गाड़ियों से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इतना ही नहीं, रास्ते से गुजर रहे बाइक सवारों को रोककर भी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। समय रहते मिले उपचार से कई गंभीर घायलों की जान बचाने में मदद मिली।
-- -
-- वर्जन
परिचालक नशे में नहीं था बल्कि सुबह का समय होने के कारण उसे झपकी आई होगी और यह हादसा हो गया। घायलों के परिजन उनका उपचार करा रहे हैं, इसलिए अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
- अमित कुमार सिंह, सीओ, देवबंद।