फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   3.58 lakh square meters of Nazul land in the district; the largest share is within the municipal corporation area.

Saharanpur News: जनपद में नजूल की 3.58 लाख वर्गमीटर भूमि, निगम क्षेत्र में सबसे अधिक

Sun, 11 Oct 2026 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
3.58 lakh square meters of Nazul land in the district; the largest share is within the municipal corporation area.
सहारनपुर। नजूल की संपत्तियों पर कब्जे, उनकी बिक्री और स्वरूप बदलने के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। प्रशासन नजूल भूमि को लेकर रिपोर्ट तैयार करा रहा है। जनपद में नजूल की 3.58 लाख वर्ग मीटर भूमि है। सबसे अधिक भूमि नगर निगम क्षेत्र में है।
विज्ञापन


ब्रिटिश शासन के दौरान अंग्रेजों ने विद्रोह करने वाले लोगों की जमीनें जब्त कर ली थी। आजादी के बाद जब अंग्रेज गए और मालिकों के पास वैध दस्तावेज (डॉक्यूमेंट्स) नहीं थे, तो सरकार ने इन जमीनों को नजूल भूमि घोषित करते हुए अपने कब्जे में ले लिया। प्रशासन जिले में मौजूद भूमि का सत्यापन किया गया। साथ ही वर्तमान स्थिति का पता लगाया गया। नगर निगम के पास करीब 2.55 वर्गमीटर भूमि है, जबकि नगर पालिका परिषद सरसावा के पास 38,126, सुल्तानपुर चिलकाना में 48,325.77, देवबंद में 14,745.62 और गंगोह में 1,903 वर्गमीटर क्षेत्रफल नजूल भूमि में दर्ज है। वहीं निगम क्षेत्र में 191 मामलों के 25,652.58 वर्गमीटर फ्रीहोल्ड हो चुके हैं। 137 मामले निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा 206 मामले लंबित हैं, जिनका क्षेत्रफल 35,934.11 है। पांच मामलों में आवेदन प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। वहीं भूमि पर सरकारी दफ्तर भी बने हैं।
विज्ञापन

------
कोर्ट रोड, जीपीओ रोड और रेलवे रोड पर हैं जमीनें
शहर में नजूल की ज्यादातर जमीन कोर्ट रोड पर घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक, जीपीओ रोड पर और रेलवे रोड पर हैं। यहां कई आवंटियों पर जमीनों को बेचने तक के आरोप लगे हैं। कइयों ने संपत्तियों के स्वरूप बदलकर होटल, मार्केट और शोरूम बना दिए। इसको रोकना नगर निगम की जिम्मेदारी थी, लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी सोते रहे। संपत्तियों में कई नेताओं के भी नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

नजूल भूमि को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें फ्रीहोल्ड, सार्वजनिक समेत अन्य जानकारी शामिल की गई हैं। रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को भेजा जा चुका है।

- सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed