फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   St Mary's Academy and Shemford School reach semi-finals

सेंट मेरीज एकेडमी और शेमफोर्ड स्कूल सेमीफाइनल में पहुंचे

Tue, 08 Nov 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
St Mary's Academy and Shemford School reach semi-finals
नालंदा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित क्रिकेट टूनामेंट मैनऑफ दा मैच प्रदान करते स्कूल चैयरमैन सुभाष चौ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नालंदा वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय अंतर विद्यालीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले कराए गए। पहले मैच में शेमफोर्ड स्कूल और दूसरे में सेंट मेरीज एकेडमी की टीम ने मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहला क्वार्टर फाइनल मैच ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल और शेमफोर्ड स्कूल के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल की टीम 15 ओवर में 117 रन बनाकर आउट हो गई। इनमें सार्थक ने 70 रन बनाए। शेमफोर्ड स्कूल के लिए सुमित ने चार विकेट लिए। 118 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी शेमफोर्ड स्कूल की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट गंवाकर 120 रन बनाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वंश ने 35 और आजम ने 23 रन का योगदान दिया। प्लेयर ऑफ द मैच ज्ञानकलश के सार्थक को चुना गया। नालंदा वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन सुभाष चौधरी ने सार्थक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सेंट मेरीज एकेडमी और आशा मॉडर्न स्कूल के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट मेरीज एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 275 रन बनाए । कार्तिक ने 54, ओमसिंह ने 51, ीर्यन ने 39 और अब्दुल्ला ने 28 रन बनाए। आशा मॉडर्न के गेंदबाज श्रेयांश ने तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आशा मॉडर्न स्कूल की पूरी टीम 142 रन पर सिमट गई। इस तरह सेंट मेरीज एकेडमी ने यह मुकाबला 133 रन के अंतर से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्लेयर ऑफ द मैच सेंट मेरीज एकेडमी के ओम सिंह को चुना गया। इस दौरान डॉ. संदीप गुप्ता, राव सदाकत, वंश पाल, तनवीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed