फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SSP inspected the Kanwar Yatra route

एसएसपी ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण

Thu, 07 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
SSP inspected the Kanwar Yatra route
कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते एसएसपी विपिन टाडा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, गागलहेड़ी। सावन मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए निर्धारित मार्ग का नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार की शाम गागलहेड़ी कस्बे में पहुंचे एसएसपी विपिन टाडा ने निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग भगवानपुर रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने कस्बे में सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाने, सड़क किनारे लगने वाले शिविरों को सड़क से कुछ दूरी छोड़ कर लगवाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने यूपी उत्तराखंड बार्डर पर स्थित काली नदी पुलिस चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया तथा बार्डर पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही संदिग्ध लोगों पर नजर रखने, चौकी पर सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन

एसएसपी विपिन टाडा ने यूपी उत्तराखंड सीमा से लगने वाले गांवों में कांवड़ यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष हिदायत देते हुए कहा की ऐसे स्थानों को चिह्नित कर वहां कड़ी चौकसी बरती जाए। उन्होंने उत्तराखंड से सीधे यूपी मे प्रवेश करने पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर ड्रोन से निगरानी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ सीओ सदर नीरज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक चित्रांशु गौतम, थाना प्रभारी सूबे सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज राहुल देशवाल, काली नदी चौकी इंचार्ज, कृष्ण कुमार सागवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed