फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SSP hoisted the flag in the police line

पुलिस लाइन में एसएसपी ने किया ध्वजारोहण

Wed, 17 Aug 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
SSP hoisted the flag in the police line
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कर्मियो को सम्मानित करते एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में एसएसपी विपिन ताडा ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही कई पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में सुबह आठ बजे एसएसपी विपिन ताडा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर निरीक्षक ब्रजपाल सिंह को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पद, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा यूपी 112 के प्रभारी निरीक्षक प्रविंद्र पाल, आरक्षी प्रविंद्र, गौरव त्यागी, नितिन कुमार, अजेंद्र सिंह, श्याम सिंह, अमित कुमार, योगेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, सोनू कुमार और रवि कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे सांस्कृति कार्यक्रमों का भी समापन किया गया। कार्यक्रम में स्कूलों के छात्रों को पुरस्कार दिए गए। इस दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी यातायात प्रेमचंद, एएसपी प्रीति यादव, सीओ कुलदीप कुकरेती, विरेंद्र बहादुर मौजूद रहे।

वहीं, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें 45 महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया, जो तिरंगा लेकर दौड़ती हुई नजर आई। दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर, कलेक्ट्रेट तिराहा, कोर्ट रोड, घंटाघर होते हुए वापस कोर्ट रोड, सिविल लाइन तिराहे से जैन कॉलेज रोड पर पुलिस लाइन के परिवहन शाखा द्वार पर पहुंचकर संपन्न हुई। दौड़ में आरक्षी दीपा चौहान ने प्रथम, पूनम ने द्वितीय, पायल ने तृतीय स्थान हासिल किया, जिनको एसएसपी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed