{"_id":"63e8266b5968925d8d0f4e35","slug":"sripadam-group-will-build-township-in-nine-thousand-bighas-saharanpur-news-c-14-1-114473-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: श्रीपदम ग्रुप नौ हजार बीघे में बनाएगा टाउनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: श्रीपदम ग्रुप नौ हजार बीघे में बनाएगा टाउनशिप
Sun, 12 Feb 2023 05:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:06 AM IST
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जिले के लिए सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव श्रीपदम ग्रुप का आया है। ग्रुप ने अमेरिका बेस्ड ब्लूमर्ग ग्रुप के साथ मिलकर 21,490 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। इनकी योजना जनपद में नौ हजार बीघा क्षेत्रफल में एक टाउनशिप स्थापित करने की है। इसमें विशेष सुविधाओं से युक्त करीब चार हजार बेड का मल्टी स्पेशयलिटी हॉस्पिटल भी बनाया जाएगा।
शुक्रवार को हुए निवेश कुंभ में जनपद में निवेश के लिए 30 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव आए हैं। इनमें से अधिकांश निवेश प्रस्तावों के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। कई निवेश प्रस्तावों के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया चल रही है। उपायुक्त उद्योग सिद्घार्थ यादव ने बताया कि जनपद के लिए सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव श्रीपदम ग्रुप का आया है। इसका प्रस्ताव अमेरिका बेस्ड ब्लूमर्ग ग्रुप के साथ मिलकर जनपद में 1500 एकड़ यानि करीब नौ हजार बीघा जमीन में एक टाउनशिप बनाने का है। जिसमें मेडिकल उपकरण बनाने, सोलर पार्क, मनोरंजन पार्क, मॉल के साथ ही जैविक खाद्य पदार्थों का उत्पादन भी किया जाएगा। इनका निवेश प्रस्ताव अभी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया चल रही है।
जैविक खाद्य उत्पादों का होगा निर्यात
कंपनी यहां उत्पादित खाद्य उत्पादों का जापान, सिंगापुर, अमेरिका, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात आदि देशों निर्यात करेगी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ा वृद्धआश्रम बनाने की भी योजना है। कंपनी के इस परियोजना में करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-अच्छी लोकेशन की वजह से किया जनपद का चुनाव
सहारनपुर जनपद उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के निकट है। साथ ही दिल्ली से भी काफी पास है। विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के चलते यहां की कनेक्टीविटी भी अच्छी हो गई है।आगामी दिनों में हवाई सेवाएं भी शुरू होने वाली है। इसलिए कंपनी ने टाउनशिप बनाने के लिए सहारनपुर का चयन किया है।- अक्षय जैन, प्रतिनिधि श्रीपदम ग्रुप, इंदौर, मध्य प्रदेश।
श्रीपदम ग्रुप द्वारा 21490 करोड़ रुपये का निवेश का प्रस्ताव देना जनपद के लिए गर्व की बात है। इस निवेश से जनपद का प्रदेश ही नहीं देश में भी महत्व बढ़ेगा। इससे जनपद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से उभरेगा। इसके स्थापित होने से दवाइयां बनाने वाली कंपनी भी स्थापित होंगी, जिससे जनपद में रोजगार के अवसर बढेंगे।-- - सिद्घार्थ यादव, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
शुक्रवार को हुए निवेश कुंभ में जनपद में निवेश के लिए 30 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव आए हैं। इनमें से अधिकांश निवेश प्रस्तावों के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। कई निवेश प्रस्तावों के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया चल रही है। उपायुक्त उद्योग सिद्घार्थ यादव ने बताया कि जनपद के लिए सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव श्रीपदम ग्रुप का आया है। इसका प्रस्ताव अमेरिका बेस्ड ब्लूमर्ग ग्रुप के साथ मिलकर जनपद में 1500 एकड़ यानि करीब नौ हजार बीघा जमीन में एक टाउनशिप बनाने का है। जिसमें मेडिकल उपकरण बनाने, सोलर पार्क, मनोरंजन पार्क, मॉल के साथ ही जैविक खाद्य पदार्थों का उत्पादन भी किया जाएगा। इनका निवेश प्रस्ताव अभी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
जैविक खाद्य उत्पादों का होगा निर्यात
कंपनी यहां उत्पादित खाद्य उत्पादों का जापान, सिंगापुर, अमेरिका, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात आदि देशों निर्यात करेगी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ा वृद्धआश्रम बनाने की भी योजना है। कंपनी के इस परियोजना में करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-अच्छी लोकेशन की वजह से किया जनपद का चुनाव
सहारनपुर जनपद उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के निकट है। साथ ही दिल्ली से भी काफी पास है। विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के चलते यहां की कनेक्टीविटी भी अच्छी हो गई है।आगामी दिनों में हवाई सेवाएं भी शुरू होने वाली है। इसलिए कंपनी ने टाउनशिप बनाने के लिए सहारनपुर का चयन किया है।- अक्षय जैन, प्रतिनिधि श्रीपदम ग्रुप, इंदौर, मध्य प्रदेश।
श्रीपदम ग्रुप द्वारा 21490 करोड़ रुपये का निवेश का प्रस्ताव देना जनपद के लिए गर्व की बात है। इस निवेश से जनपद का प्रदेश ही नहीं देश में भी महत्व बढ़ेगा। इससे जनपद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से उभरेगा। इसके स्थापित होने से दवाइयां बनाने वाली कंपनी भी स्थापित होंगी, जिससे जनपद में रोजगार के अवसर बढेंगे।