{"_id":"8371209c35aee04f09c912e7aabd91c1","slug":"squatted-for-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया के लिए धरना दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया के लिए धरना दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
जिले के नकुड़ के गांव साल्हापुर से करीब एक माह से गायब नेहा (16) के अब तक बरामदगी नहीं होने से लोगों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बढ़ गई है।
मंगलवार को ग्रामीणों ने हकीकत नगर स्थित मैदान में धरना देकर किशोरी के शीघ्र बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहले पंचायत करेंगे फिर अफसरों को घेरा जाएगा। ग्रामीणों ने डीआईजी कार्यालय में ज्ञापन भी दिया।
साल्हापुर के ग्रामीणों के साथ आए जोगी उपाध्याय नाथ महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रवेश उपाध्याय ने बताया कि गांव की बेटी नेहा के लापता होने से परिवार के सदस्यों को अनहोनी की चिंता सताने लगी है। इस मामले में 16 जनवरी को भी ग्रामीण एसएसपी से मिले थे।
इसके बावजूद बच्ची की खोज खबर पुलिस प्रशासन ने नहीं की। जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद उपाध्याय, महामंत्री धीरजपाल उपाध्याय ने कहा कि यदि तीन दिन में बिटिया को बरामद न किया गया तो इस मामले में पंचायत कराई जाएगी। इसमें निर्णय लेने के बाद अफसरों को घेरा जाएगा और आंदोलन होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में कम्युनिस्ट पार्टी भी सहयोग देगी। धरने में विजेंद्र कुमार, ओमपाल, असद, राजेश, कमल आदि ने विचार व्यक्त किए।