फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Special vaccination campaign will start in the district from today

सहारनपुर: आज से जनपद में चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

Sun, 12 Feb 2023 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Special vaccination campaign will start in the district from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए विशेष नियमित टीकाकरण का दूसरा चरण सोमवार यानी आज से शुरू होगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग 27 फरवरी तक छूटे हुए बच्चों को शत-प्रतिशत टीके लगाएगा। जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
पांच साल तक के बच्चों को टीबी, पोलियो, हेपेटाइटिस, टिटनेस, काली खांसी, इन्फ्लुएंजा, दिमागी बुखार और निमोनिया आदि बीमारियों से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण किया जाता है। शासन ने इन बीमारियों से बचाव के लिए होने वाले नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए विशेष पखवाड़ा चलाने के निर्देश दिए हैं। टीकाकरण का विशेष पखवाड़ा 13 फरवरी से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस टीकाकरण अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार किया है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केंद्रों पर या उन क्षेत्रों में जहां पर छूटे हुए बच्चों की संख्या ज्यादा है, वहां पर स्वास्थ्य टीमें बच्चों को टीके लगाएंगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि दूसरे चरण में पेंटा के प्रथम टीका 5502, दूसरा 4859 और तीसरा टीका 4743 बच्चों को लगाया जाएगा। खसरा का पहला 5936 और दूसरा 6673 बच्चों को लगेगा। जिसकी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से तीन दिन चलेगा मापअप राउंड
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दिन जो बच्चे पेट के कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल से वंचित रह गए थे, उन्हें अब मापअप राउंड में सोमवार से तीन दिन दवा खिलाई जाएगी। मदरसों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में एक साल से 19 साल तक के बच्चे और किशोर एल्बेंडाजोल की गोली खाएंगे। डीसीपीएम बृजेश कुमार ने बताया कि मापअप राउंड 15 फरवरी तक चलेगा। उक्त तिथि तक वंचित 7,99,416 बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल की गोलियां जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed