{"_id":"6612ef2fae7ce3662f0aad64","slug":"special-train-run-for-haridwar-on-somvati-amavasya-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-121508-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन
Mon, 08 Apr 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले से सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए हजारों की संख्या में लोग जाते हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने हरिद्वार के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन आठ अप्रैल को सुबह चार बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यहां ट्रेन 10 मिनट रुकेगी। उसके बाद हरिद्वार के लिए रवाना हो जाएगी।
आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ बताते हैं कि आठ अप्रैल को सोमवती अमावस्या है। सोमवती अमावस्या का धार्मिक महत्व अधिक होता है। इस दिन गंगा स्नान, पितरों के लिए तर्पण, पितरों के श्राद्ध और दान करने का विशेष महत्व है। जिले से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए लोग जाते हैं। वहीं, रेलवे ने भी ओमवती अमावस्या पर 04676 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रविवार शाम 6:10 बजे रवाना हुई, जो शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी होते हुए सहारनपुर में सोमवार सुबह चार बजे आएगी। 4:10 बजे रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए रवाना हो जाएगी। वापसी में हरिद्वार से सोमवार को ही रात नौ बजे रवाना होगी और सहारनपुर में रात 10:55 बजे आ जाएगी। सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेन राहत देगी।
छह घंटे की देरी से पहुंची चंडीगढ़ एक्सप्रेस
मौसम साफ होने के बावजूद ट्रेनों की लेटलतीफी का ढर्रा नहीं सुधरा है। रविवार को डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस छह घंटे, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से सहारनपुर आई। इन ट्रेनों के लेट होने से यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला, चंडीगढ़, श्रीगंगानगर, सरहिंद, लुधियाना, जालंधर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।