{"_id":"66fdcf530d56afd339028e34","slug":"special-ticket-checking-campaign-will-be-conducted-in-trains-during-festivals-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-132886-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: त्योहारों के दौरान ट्रेनों में चलेगा विशेष टिकट जांच अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: त्योहारों के दौरान ट्रेनों में चलेगा विशेष टिकट जांच अभियान
Thu, 03 Oct 2024 04:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 03 Oct 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों की धरपकड़ के लिए अंबाला रेल मंडल ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। 10 नवंबर तक ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जाएगा। इसमें पुलिसकर्मियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
दरअसल, त्योहारों पर घर जाने के लिए ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में रेल मुख्यालय ने महाप्रबंधकों को पत्र लिखकर ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। विशेष अभियान दो बार चलेगा। पहला 15 अक्तूबर तक और दूसरा 25 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान ट्रेनों में बिना यात्रा करने वालों के शिकंजा कसा जाएगा। बिना टिकट मिलने पर जुर्माना लगेगा। उधर, अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि त्योहारों के दौरान ट्रेनों में विशेष टिकट जांच के लिए पत्र मिल गया है। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।