{"_id":"5ed54a1a8ebc3e90633c560d","slug":"special-passenger-train-reached-the-station-after-two-months-saharanpur-news-mrt484402629","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद स्टेशन पर पहुंची स्पेशल यात्री ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद स्टेशन पर पहुंची स्पेशल यात्री ट्रेन
विज्ञापन
सहारनपुर में अनलॉकडाउन में चली ट्रेन पर जाते यात्री की थर्मेल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य विभाग क
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन में दो माह के इंतजार के बाद पंजाब और हरियाणा राज्य के विभिन्न शहरों में फंसे 135 यात्री सोमवार दोपहर 12.25 मिनट पर 02054 अमृतसर हरिद्वार जन शताब्दी एक्सप्रेस से यहां सहारनपुर पहुंचे। इनमें काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। वहीं, सहारनपुर से रुड़की और हरिद्वार के लिए चार ही यात्री यहां से रवाना हुए। लंबे समय बाद घर पहुंचने को लेकर उनके चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
रेलवे की ओर से चलाई गई नई स्पेशल ट्रेनों में सहारनपुर स्टेशन पर पहुंची वाली यह पहली ट्रेन रही। इस ट्रेन के यहां पहुंचने से पहले ही रेलवे के तमाम अधिकारी, आरपीएफ, जीआरपीएफ के सुरक्षा जवान, चिकित्सीय परीक्षण करने वाली टीम, टिकट चेकिंग स्टाफ से लेकर अन्य अपनी अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गए। यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई। कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच इन यात्रियों को सोशल डिस्टेंस के साथ चेकिंग कर निकाला।
रेलवे के प्रॉटोकाल आफिसर प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया सहारनपुर से छह यात्रियों को जन शताब्दी एक्सप्रेस से रुड़की और हरिद्वार से भेजने की जानकारी मिली। इनमें से चार यात्री यहां से रवाना हुए। वहीं, पंजाब और हरियाणा की ओर से 135 यात्री यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बच्चे और बुजुर्ग भी आए
सरकार और रेलवे की ओर से वैसे तो बुजुर्ग और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को यात्रा न करने की सलाह दी, लेकिन स्पेशल ट्रेन में कुछ बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल रहे। ऐसे ही बुजुर्ग यात्री माम चंद ने बताया कि वह लुधियाना से आया है। वहां एक रिश्तेदार के पास फंस गया था। अब यहां अपने हसनपुर जाना है। यहां पहुंचकर खुश है।
बेटे के पास फंस गया था
बुजुर्ग यात्री राज कुमार राणा ने बताया कि उसे देवबंद जाना है। वह पंजाब में अपने बेटे के पास फंस गया था। उसका बेटा आर्मी में है। वह सिक्किम में तैनात है। इन दिनों छुट्टी पर आया था। लॉकडाउन में दोनों ही फंसे रहे। अब घर आकर खुश हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों के भी यात्री रहे शामिल
ट्रेन में ग्रामीण क्षेत्रों के यात्री भी शामिल रहे। इनमें राज कुमार, गौरव शर्मा, विकास और राजेश ने बताया कि वह लुधियाना और अंबाला में फंसे थे। वे वहां जॉब करते हैं। लॉकडाउन में फंसे थे। अब वे यहां से अपने घर गंगोह, बेहड़ा संदल सिंह और बड़गांव जाएंगे।
यात्रा में तो परेशानी नहीं, कतार में लग रहा वक्त
अधिकतर यात्रियों ने कहा कि ट्रेन के यहां आने तक रास्ते में तो सफर में परेशानी नहीं हुई, मगर सोशल डिस्टेंस के साथ कई स्थानों पर चेकिंग, स्क्रीनिंग और अन्य औपचारिकताओं में काफी समय लग रहा है। इसलिए यहां से जाने में ही अभी आधे से एक घंटा तक लग जाएगा।
शुक्र है...कुछ तो किट मिली
रेलवे के मुख्य टिकट निरीक्षक सुनील अग्रवाल ने बताया कि अब यात्रियों के लिए ट्रेनें शुरू हुई हैं। इसके चलते मंडल मुख्यालय से काफी समय से पर्याप्त किट की मांग की जा रही थी। अब वह काफी हद तक पूरी हुई है। उन्हें कुछ मास्क, फेस कवर आदि सामान मिला है। कुछ किट आना अभी बाकी है। वहीं नॉदर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारी और डिप्टी सीटीआई ने भी किट की उपलब्धता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से यह मांग मंडल मुख्यालय के अधिकारियों से की।
देवबंद से काफी यात्रियों ने किया सफर
देवबंद। देवबंद में देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली जन शताब्दी में स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि पहले दिन 51 यात्री चढ़े जबकि आठ उतरे। सभी की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान सीओ चौब सिंह, तहसीलदार कमलेश कुमार, इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ इंद्राज सिंह आदि रहे।

सहारनपुर में अनलॉकडाउन में चली ट्रेन पर जाते यात्री की थर्मेल स्क्रीनिंग के बाद सोशल डिस्टेंश स?- फोटो : SAHARANPUR

हारनपुर में अनलॉकडाउन में पंजाब से आयी ट्रेन से उतरे यात्री- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में अनलॉकडाउन में पंजाब से आयी ट्रेन से उतरे यात्री- फोटो : SAHARANPUR