फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Special city buses will run for medical colleges and universities

Saharanpur News: मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए चलेंगी स्पेशल सिटी बसें

Fri, 03 Oct 2025 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Special city buses will run for medical colleges and universities
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज और मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी के लिए जल्द इलेक्टि्रक सिटी बसें दौड़ेगी। इनके संचालन के लिए आठ अधिकारियों की कंपनी बनाई गई है। पहले चरण में चिकित्सा और शिक्षा को प्राथमिकता दी है। इससे मरीजों व छात्रों को परेशानी नहीं होगी। जल्द ही जिले को इलेक्टि्रक बसें मिल जाएंगी।
विज्ञापन

इलेक्टि्रक सिटी बसों के संचालन को लेकर काफी समय से प्रयास किए जा रहे हैं। मानकमऊ में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। सिटी बस चलने से महानगर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी राहत मिलेगी। जिले में पहले 17 सिटी बसें आनी थीं, लेकिन उन बसों को महाकुंभ में भेज दिया था। इसके चलते नगर निगम ने पुरानी बसों को नहीं मंगाया।
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यालय से बसें जल्द मिलेंगी। इनका संचालन 25 से 30 किलोमीटर के दायरे में किया जाएगा। पहले चरण में बसों को अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज और जनता रोड पर मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के लिए चलाया जाएगा। इसके बाद इन दोनों जगहों पर जाने के लिए मरीजों व छात्रों को डग्गामार वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। दो-दो बसों चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
-- कंपनी में यह अधिकारी हैं शामिल
इलेक्टि्रक सिटी बसों के संचालन के लिए कंपनी बन गई है। इसमें नगरीय परिवहन निदेशालय के निदेशक, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी, एसडीए उपाध्यक्ष, नगरायुक्त, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक और संभागीय परिवहन अधिकारी शामिल हैं। यह अधिकारी जल्द ही बैठक करेंगे। उसके बाद सिटी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

------
-- वर्जन
कंपनी बना ली गई है। इसमें अलग-अलग विभागों के आठ अधिकारी शामिल हैं। पहले 17 सिटी बसें आनी थी लेकिन महाकुंभ में जाने पर नहीं आ पाई। वह पुरानी भी हो गई थी। अब नई इलेक्टि्क सिटी बसों को मंगाया जा रहा है। जल्द मिलने की उम्मीद है। - डॉ. अजय कुमार, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed