{"_id":"589b5eea4f1c1be7173792b2","slug":"spaiyon-procession-stopped-by-police-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों के जुलूस को पुलिस ने रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों के जुलूस को पुलिस ने रोका, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
election code of conduct
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर शहर में बिना अनुमति के निकाले जा रहे सपा प्रत्याशी के जुलूस को मंडी कोतवाली क्षेत्र में पहुंचते ही पुलिस ने रोक लिया और एक वाहन को जब्त कर लिया। जिस पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने वाहन को छोड़ दिया। लेकिन जुलूस को आगे नहीं बढ़ने दिया। बुधवार की शाम को सपा के नगर विधानसभा प्रत्याशी संजय गर्ग ने शहर में जुलूस निकालना शुरू किया।
जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नारेबाजी की। जब नारेबाजी करता हुआ काफिला मंडी कोतवाली क्षेत्र में पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोक लिया और जुलूस में शामिल एक वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। जिस पर समर्थक भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस तथा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। जिसको लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने वाहन को तो छोड़ दिया, लेकिन पुलिस ने जुलूस को आगे नहीं जाने दिया।
सपा प्रत्याशी संजय गर्ग का कहना है कि वह कोई जुलूस नहीं निकाल रहे थे, बल्कि अन्य प्रत्याशियों की तरह अपने समर्थकों के साथ रांगड़ों के पुल से जेवीएस स्कूल तक डोर-टू-डूर जनसंपर्क कर रहे थे।
उनके साथ प्रचार की गाड़ियां थी। जिनकी उनके पास अनुमति थी। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। हालांकि बाद में अनुमति दिखाने पर गाड़ी को छोड़ दिया गया।
उधर, शहर में बिना अनुमति के जुलूस निकालने के मामले में नगर विधानसभा से सपा प्रत्याशी संजय गर्ग, अरशद मलिक, नरेश गोयल, मुस्तकीम राणा, रहीस, सुमित अरोड़ा, फवाद आलम, अनुज गुप्ता को नामजद किया गया है, जबकि 30 अज्ञात लोग एफआईआर में है। अज्ञात लोगों की फोटो एवं वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है।