फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Spaiyon picketing Fatehpur police station

सपाइयों ने दिया फतेहपुर थाने पर धरना

Sat, 29 Oct 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर Updated Sat, 29 Oct 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Spaiyon picketing Fatehpur police station
छुटमलपुर के फतेहपुर थाने में धरना देते सपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जमीनी विवाद में रिपोर्ट दर्ज न करने से खफा सपाइयों ने थाना फतेहपुर पर धरना देकर विरोध दर्ज कराया। धरने की सूचना पर सीओ सदर ने फोन के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराने भरोसा देकर धरना खत्म कराया। इसके बाद सपाई वापिस लौटे।
विज्ञापन


   शुक्रवार की सुबह 11 बजे क्षेत्र के सपाई नारेबाजी करते हुए युवजन नेता फिरोज खान के नेतृत्व में थाना फतेहपुर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सपाइयों का कहना था कि छुटमलपुर निवासी एक व्यापारी ने अपनी जमीन का सौदा करके 15 लाख रुपये एडवांस में हरिजन कालोनी निवासी आलोक कुमार से लेकर एग्रीमेंट किया था। बावजूद इसके व्यापारी ने अपनी जमीन किसी दूसरे को बेच दी। 
विज्ञापन


   आलोक द्वारा कई बार आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी इस संबंध में कई बार एसओ मिल चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। थानाध्यक्ष के अनुरोध पर भी सपाइयों ने धरना खत्म नहीं किया तो सीओ सदर ने फोन पर उन्हें भरोसा दिलाया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना देने वालों में मुहम्मद रिजवान, इसलाम अलवी, हाजी जुलफान, सुरेश सैनी, शेखर सैनी, यूसुफ कुरैशी, अनवर प्रधान, कुर्बान चैंपियन, अनुज सैनी और आसिफ आदि शामिल रहे। 


उधर, एसओ राजेंद्र सिंह का कहना था कि उन्होंने आला अधिकारियों को मामले से अवगत करा रखा है। उनके निर्देश पर ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी व्यापारी चैक के माध्यम से रुपये वापिस करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed