Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP ticket Imran test A political battle across two seats

Saharanpur News: टिकट सपा का, इम्तिहान इमरान का, दो सीटों पर सियासी संग्राम

Thu, 26 Nov 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 26 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
SP ticket Imran test A political battle across two seats
सहारनपुर। जिले की सियासत में सपा ने दो सीटों पर अपने पत्ते खोल दिए हैं, लेकिन इस एलान के साथ ही जिले की राजनीति में नई बहस भी छिड़ गई है। सहारनपुर देहात से आशु मलिक और बेहट से उमर अली के नाम की घोषणा कर दी, लेकिन इस फैसले के सियासी मायने सांसद व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के दावों से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं, जो जिले की छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी जता रहे थे। इन दोनों नामों के साथ इमरान मसूद के सामने गठबंधन धर्म निभाने की चुनौती भी खड़ी हो गई है। फिलहाल, टिकट सपा का है, लेकिन असली इम्तिहान इमरान का माना जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक आशु मलिक और इमरान मसूद के बीच राजनीतिक तल्खी किसी से छिपी नहीं है। कुछ माह पहले दिशा की बैठक में दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी सामने आई थी। ऐसे में चुनावी मैदान में दोनों के राजनीतिक मतभेद गठबंधन की एकजुटता की परीक्षा ले सकते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इमरान मसूद और उनके समर्थक सहारनपुर देहात में आशु मलिक के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन

वहीं, बेहट विधानसभा सीट का मामला भी कम दिलचस्प नहीं है। यह प्रदेश की विधानसभा सीटों के क्रम में पहली सीट है और इमरान मसूद खुद यहां से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उस दौरान मुजफ्फराबाद सीट थी, जो परिसीमन के बाद बाद बेहट हो गई। यहां पर इमरान मसूद की व्यक्तिगत राजनीतिक पकड़ और समर्थकों की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उमर अली को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद यहां भी यह देखना अहम होगा कि कांग्रेस सांसद का रुख क्या रहता है और उनके समर्थक गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में कितनी सक्रियता दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम-दलित समीकरण पर भी नजर
दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम और दलित मतदाता चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की स्थिति में हैं। कई इलाकों में इन दोनों वर्गों का मत निर्णायक भूमिका निभाता है। सपा ने दोनों सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशियों को उतारकर अपने परंपरागत मुस्लिम वोट बैंक को साधने की रणनीति अपनाई है। हालांकि, केवल मुस्लिम मतों का ध्रुवीकरण जीत की गारंटी नहीं होगा। दलित मतदाताओं का रुख भी उतना ही महत्वपूर्ण रहेगा।
सहारनपुर देहात में आशु मलिक और बेहट में उमर अली के सामने मुस्लिम मतों को एकजुट रखने के साथ दलित मतदाताओं का भरोसा जीतने की चुनौती होगी। दोनों सीटों पर मुकाबला सिर्फ प्रत्याशियों की लोकप्रियता तक सीमित नहीं रहेगा। गठबंधन के भीतर तालमेल, इमरान मसूद की भूमिका और मुस्लिम-दलित मतों का वास्तविक ध्रुवीकरण ही तय करेगा कि सपा की यह रणनीति चुनाव में कितनी कारगर साबित होती है।

2017 में कांग्रेस और 2022 में सपा को मिली थी दोनों सीट
2017 के चुनाव बेहट सीट पर कांग्रेस के नरेश सैनी ने जीत दर्ज की थी। उस समय सपा के साथ गठबंधन था और सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। 2022 में यहां पर सपा के उमर अली ने जीत दर्ज की थी। इसी तरह 2017 में सहारनपुर देहात से कांग्रेस के मसूद अख्तर ने जीत हासिल की थी। हालांकि 2022 में यहां पर भी सपा के आशु मलिक ने बाजी मारी।


कुछ ऐसा है सांसद का पक्ष
मीडिया को दिए बयान में इमरान मसूद ने कहा कि एक तरफ सीटों को लेकर सपा से बातचीत चल रही थी और दूसरी तरफ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई। इससे गठबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रसारित वीडियो में इमरान मसूद यह तक कह रहे हैं कि सपा उनसे मुकाबला करना चाहती है, कांग्रेस से या भाजपा से। इस मामले में कांग्रेस अपनी पार्टी के भीतर चर्चा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed