फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP supported the fee waiver movement

फीस माफी के आंदोलन को सपा ने दिया समर्थन

Thu, 30 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
SP supported the fee waiver movement
हकीकत नगर धरना स्थल पर अभिभावक संघर्ष समिति का सर्मथन देने पहुंचे सपा कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। लॉकडाउन अवधि की फीस माफी की मांग को लेकर चल रहा अभिभावक संघर्ष समिति का धरना 19वें दिन भी जारी रहा। सपा कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर अभिभावक संघर्ष समिति को समर्थन देकर कंध-कंधे मिलाकर आंदोलन में भाग लेने की घोषणा की।

हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान में समिति के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में चल रहे धरने के दौरान फीस माफी की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर सपा युवजन सभा के वरिष्ठ सपा नेता फरहाद आलम, जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर, छात्र संघ के जिलाध्यक्ष सलीम अख्तर, महजबी खान, फरहाद सलीम ने धरना स्थल पर पहुंचकर अभिभावक संघर्ष समिति का समर्थन किया। इस दौरान फरहाद आलम और अमित गुर्जर ने कहा कि आंदोलन को तेज किया जाएगा। अभिभावकों और बच्चों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार को लॉकडाउन की अवधि की निजी स्कूलों से फीस माफ करानी चाहिए। संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने सपा नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जल्द सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नवाब गुर्जर, राजू सुखीजा, चौधरी शादाब, ब्रिजेश कश्यप, जुनैद, सलीम गाढ़ा, मोहसिन, अमित, सतवीर गुर्जर, जुबैर, मोहम्मद मुदस्सिर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed