{"_id":"60ef128d8ebc3eb2da75cea7","slug":"sp-s-protest-on-tehsils-today-saharanpur-news-mrt5473663193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का तहसीलों पर धरना प्रदर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का तहसीलों पर धरना प्रदर्शन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में धांधली के आरोप सहित अन्य मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनपद की सभी तहसीलों पर बृहस्पतिवार (आज) को धरना प्रदर्शन करेंगे। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की जिम्मेदारी लगाई।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर आंदोलन किया जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने कहा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सत्ताधारी पार्टी ने जमकर धांधली की है। उन्होंने कहा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। महंगाई ने लोगों के सामने अपना परिवार पालने की चुनौती खड़ी कर दी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार न तो महंगाई को रोकने के लिए कुछ कर रही है और न ही युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कोई कदम उठा रही है। सपा कार्यकर्ता तहसीलों पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन संबंधित उपजिलाधिकारी को सौंपेंगे।