फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP and Congress went on to billboards

होर्डिंग लगाने के लिए सपा और कांग्रेसी भिड़े

Sun, 18 Sep 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 18 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
SP and Congress went on to billboards
सहारनपुर के गंगोह  में एक विज्ञापन पोल पर लगे सपा नेता के होर्डिंग पर चेयरमैन द्वारा कांग्रेस रैली का होर्डिंग लगाने के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन


तनाव को देखते हुए प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। रात में ही एसडीएम सदर, सीओ और कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष अपना होर्डिंग लगवाने और दूसरे का उतरवाने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन


बाद में प्रशासन ने पोल हटवाकर  मामला निपटाया। नगर में गणेश शंकर विद्यार्थी चौक पर नगर पालिका द्वारा विज्ञापन/सूचना के लिए पोल लगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोल पर सपा के पूर्व प्रदेश सचिव असदुल्ला अजमेरी द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियां दर्शाता हुआ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और स्वयं के फोटो युक्त होर्डिंग लगाया गया था।

होर्डिंग के ऊपर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष काजी इमरान मसूद और चेयरमैन काजी नोमान मसूद के समर्थकों द्वारा 19 सितंबर को प्रस्तावित कांग्रेस रैली के होर्डिंग लगा दिए गए।

इससे गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात कांग्रेस के होर्डिंग को फाड़ दिया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी भड़क गए। चेयरमैन नोमान मसूद ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की।

उधर, सपा नेता अजमेरी ने भी कोतवाली में तहरीर देकर अविलंब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रात में ही एसडीएम सदर, सीओ वीपीसिंह सौलंकी, कोतवाल सतीश चंद त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष अपना-अपना होर्डिंग लगवाने की मांग पर अड़े रहे।

 शनिवार सुबह एसडीएम शमसाद हुसैन, सीओ वीपीसिंह सोलंकी और तहसीलदार पुष्कर चौधरी कोतवाली पहुंचे और चेयरमैन नोमान मसूद से बात कर मसले का हल निकालने का प्रयास किया।

कोई हल न निकलने पर अधिकारियों ने विज्ञापन कंपनी वर्ल्ड वाईड और नगरपालिका को उक्त विवादित पोल उतरवाने के निर्देश दिए। इसके बाद ही विवाद का अंत हो सका। 


इस दौरान एसएसआई तेजवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप वर्मा, सभासद पहल सिंह सैनी, इरफान चौधरी, हामिद हसन, हाजी इरशाद रब्बानी, महबुब खानपुर, काजी सिराज, मौ. मुस्तफा, इन्तजार लालू, याकुब कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed