फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sowing of advanced species in five thousand hectares

पांच हजार हेक्टेयर में उन्नतशील प्रजाति की बुआई

Sat, 27 Nov 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sowing of advanced species in five thousand hectares
गन्ने की फसल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रेडरॉट सहित अन्य बीमारियों का प्रकोप बढ़ने पर गन्ना विभाग गन्ना अगेती प्रजाति सीओ-0238 को अन्य उन्नतशील प्रजातियों से बदलने में जुटा है। जनपद में 5223 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कोलक 14201 और कोशा 13235 जैसी नई प्रजातियों की शरद कालीन गन्ने की बुआई कराई गई है। इसके अलावा अन्य उन्नतशील प्रजातियों की बुआई को भी बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन

जनपद के अधिकांश किसान गन्ने की सीओ 0238 प्रजाति की खेती करते हैं। जिले में इस प्रजाति का रकबा 98 प्रतिशत है। पिछले कुछ समय से इस प्रजाति में रेड रॉट सहित अन्य बीमारियां बढ़ने लगी हैं। जिससे किसानों का कीटनाशकों का खर्च बढ़ गया है। इसको देखते हुए विभाग से लेकर किसान तक गन्ने के प्रजाति के बदलाव में जुट गए हैं।
विज्ञापन

गांव बड़गांव निवासी किसान समर सिंह का कहना है कि कोशा-0238 में रेडरॉट का प्रकोप ज्यादा दिखाई दे रहा है। इसके चलते इस बार उसके स्थान पर उन्होंने कोशा- 0118, कोशा-13235 प्रजाति की बुआई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव औरंगाबाद निवासी किसान वेदपाल का कहना है कि वे पहले अधिकांश गन्ना सीओ- 0238 की खेती ही करते थे। इस बार अन्य उन्नतशील प्रजातियों को प्रायोगिक तौर पर बोया है। इनमें सीओजे-14 प्रजाति आदि शामिल हैं।
सीओ-0238 प्रजाति में बढ़ते रडरॉट सहित अन्य रोगों के चलते गन्ने की अन्य उन्नतशील प्रजातियों की बुआई कराई गई है। जिले में 5223 हेक्टेयर क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ना बुआई हुई है। इसमें कोलक-14201,कोशा 13235, कोशा 15023 आदि प्रजातियां शामिल हैं। - कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी।

लाल सड़न रोग से प्रभावित होने के कारण मिल क्षेत्र के 250 से अधिक किसानों ने सीओ- 0238 के स्थान पर सीओ-15023 प्रजाति की बुआई की है। किसान नई प्रजातियों की बुआई करते समय भी ट्राइकोडर्मा का प्रयोग अवश्य करें। - डॉ. बीएस तोमर, उप महाप्रबंधक त्रिवेणी शुगर मिल देवबंद।

किसान समर सिंह

किसान समर सिंह- फोटो : SAHARANPUR

किसान वेदपाल

किसान वेदपाल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed