फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   South Koreans also which shall Saharanpur mango flavor

दक्षिण कोरियाई भी चखेंगे सहारनपुर के आम का स्वाद

Sat, 16 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 16 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
South Koreans also which shall Saharanpur mango flavor
cfgh - फोटो : Getty Images
सहारनपुर में महक और स्वाद के लिए मशहूर सहारनपुर का आम पहली बार दक्षिण कोरिया निर्यात किया जाएगा। इसके लिए साउथ कोरियाई क्वारेंटाइन इंस्पेक्टर आम के प्रोसेस और वीएचटी प्लांट से लेकर मैंगो पैक हाउस का निरीक्षण कर गुणवत्ता को परख कर हरी झंडी दे चुके हैं।
विज्ञापन


उम्मीद है कि अगले सप्ताह से वहां आम भेजा जाना शुरू हो जाएगा। इस सीजन में अब तक यूके सहित अन्य देशों में 207 टन आम का निर्यात किया जा चुका है।

यूके, यूएसए, यूएई, आस्ट्रेलिया, जापान सहित अन्य देशों में धूम मचा चुुका सहारनपुर का आम पहली बार साउथ कोरिया निर्यात किया जाएगा। इस बार अब तक सहारनपुर मैंगो पैक हाउस में प्रोसेस होकर 207 टन आम विदेश जा चुका है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह जापान और दक्षिण कोरिया के क्वारेंटाइन इंस्पेक्टर ने मंडी समिति परिसर स्थित मैंगो पैक हाउस, वैपर हीट ट्रीटमेंट प्लांट और आम के प्रोसेस का निरीक्षण कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी समिति के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि सहारनपुर से पहली बार आम दक्षिणी कोरिया निर्यात किया जाएगा। वहां से आए क्वारेंटाइन इंस्पेक्टर  निर्यात के लिए जरूरी निरीक्षण कर चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही दक्षिण कोरिया के लिए आम का निर्यात शुरू हो जाएगा।


सहारनपुर मंडी परिषद प्रदेश में पैदा होने वाले आम का नवाब ब्रांड से निर्यात करती है। इसके लिए निर्यातक को 26 रुपये प्रति किलो के हिसाब से  अनुदान दिया जाता है। इसमें 13 रुपये प्रति किलो नवाब ब्रांड के प्रमोशन और 13 रुपये किलो भाड़ा अनुदान है। यहां से दशहरी, लंगड़ा और चौसा सहित अन्य प्रजातियों के आम का निर्यात किया जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed