{"_id":"6784082bd3123bf9f60a8a57","slug":"son-said-my-father-was-murdered-police-is-not-registering-the-case-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-140242-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बेटा बोला, मेरे पिता की हत्या हुई, पुलिस नहीं दर्ज कर रही केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बेटा बोला, मेरे पिता की हत्या हुई, पुलिस नहीं दर्ज कर रही केस
Sun, 12 Jan 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी। कैलाशपुर की शत्रुहनपुरी के आशियाना गार्डन में गांव मोहिद्दीनपुर निवासी चौकीदार महेंद्र का शव मिलने के प्रकरण में मृतक के बेटे ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों के साथ पहुंचे पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज न होने पर पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
बता दें कि गत बुधवार को आशियाना गार्डन में चौकीदार महेंद्र (60) पुत्र तुलसीराम का पापुलर के पेड़ पर फंदे से लटका शव मिला था। मृतक के बेटे दीपक ने रविवार को ग्रामीणों के साथ पहुंचकर अपने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आत्महत्या की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। दीपक ने बताया की उन्होंने उसी दिन हत्या की तहरीर थाने में दी थी, लेकिन पुलिस अब उस दिन दी गई तहरीर से भी मुकर रही है।
उधर, एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होना आया है। मृतक की जेब से रुपये, मोबाइल फोन, डायरी बरामद हुई थी। अभी तक हत्या होने का कोई सबूत नहीं मिला है। यदि जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध आता है तो हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।