Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Son beats mother to death

Saharanpur News: बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 28 Sep 2025 06:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 28 Sep 2025 06:25 AM IST
विज्ञापन
Son beats mother to death
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : mathura
सहारनपुर। सिटी कोतवाली क्षेत्र की निर्भय पुरम कॉलोनी में बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला। वह 15 दिन पहले बिहार से शादी कर पत्नी लेकर आया था। बेटा पत्नी के चले जाने से नाराज था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन

घटना निर्भय पुरम कॉलोनी गेट नंबर चार की है। अक्षय की 15 दिन पहले बिहार से शादी कर पत्नी को लाया था। शनिवार को परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि पत्नी घर छोड़कर चली गई। इससे अक्षय परिवार वालों से नाराज हो गया। गुस्से में मां आशा (55) से लड़ने लगा। देखते ही देखते बेटा और मां के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि बेटे ने मां पर हाथ उठा दिया। मां को बुरी तरह से पीटा। काफी देर तक मां को मारता रहा। सिर को दीवार में मारने से मां की मौत हो गई।
विज्ञापन

पता लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। हर कोई जानना चाहता था कि बेटे ने अपनी मां को क्यों मार दिया। इसी कौन सी वजह रही कि परिवार में क्लेश हुआ। परिवार ने अन्य सदस्य भी घर पहुंचे। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल की। मौके से युवक को हिरासत में लिया। पुलिस नशे में वारदात को अंजाम देने के बिंदु पर भी जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
-वर्जन
वारदात को अंजाम देने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में नशे की बात सामने आ रही है।

आशीष तिवारी, एसएसपी

हत्या के बाद जांच करती पुलिस

हत्या के बाद जांच करती पुलिस- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed