{"_id":"668dadb354e364d7e407d7c6","slug":"sog-picked-up-three-suspects-from-bengal-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-127165-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एसओजी ने बंगाल के तीन संदिग्धों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एसओजी ने बंगाल के तीन संदिग्धों को उठाया
Wed, 10 Jul 2024 03:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के हसनपुर चुंगी स्थित मंदिर शिव वाली गली में बंगाल के रहने वाले तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इसके पास से कुछ दस्तावेज और सामान मिला है। एसओजी की टीम संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
एसओजी टीम को जानकारी मिल रही थी कि शिव मंदिर वाली गली के एक मकान में कुछ संदिग्ध लोग रह रहे हैं। उनके बारे में बताया जा रहा है कि वह दिन में इधर-उधर रहते हैं और रात जागकर काटते हैं। एसओजी की टीम ने इनकी रेकी की। जहां भी जाते थे, उनके पीछे एसओजी की टीम रहती थी। ताकि पता चल सके कि यह लोग कहां जाते हैं। मंगलवार को एसओजी की टीम ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि युवक पांच दिन पहले ही यहां किराए के मकान में आए थे। उस मकान मालिक भी बंगाल का रहने वाला है, लेकिन वह करीब 20 साल से सहारनपुर ही नहीं आया। आशंका जताई जा रही है कि ठगी के मामले में युवकों को उठाया गया है। क्योंकि सराफ की दुकानों पर बंगाल के कारीगर काम करते हैं।
उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है। युवक बंगाल के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मामला ठगी का निकल सकता है। लेकिन, जब तक पूछताछ पूरी नहीं हो जाती, तब तक कुछ कहां नहीं जा सकता है।