{"_id":"63e11d453ce8365bb13291be","slug":"social-welfare-minister-aseem-arun-said-that-sant-shiromani-ravidas-hostel-will-be-better-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण बोले, संत शिरोमणी रविदास छात्रावास होंगे बेहतर, विपक्ष करता है नफरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण बोले, संत शिरोमणी रविदास छात्रावास होंगे बेहतर, विपक्ष करता है नफरत
Mon, 06 Feb 2023 09:04 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 06 Feb 2023 09:04 PM IST
सार
सहारनपुर में सर्किट हाऊस में पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री असीम अरूण ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है।
विज्ञापन
सहारनपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान असीम अरुण व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
योगी सरकार में समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि अमृतकाल का बजट देश को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा। केंद्र सरकार ने भविष्य के 25 वर्ष को देखते हुए बजट जारी किया है, जिसमें सर्व समाज का ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
सहारनपुर में सर्किट हाऊस में पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री असीम अरूण ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है। संत शिरोमणि रविदास जयंती देशभर में सर्वसमाज द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस मौके पर संत शिरोमणि रविदास छात्रावास को बेहतर बनाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है। समय पर छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके साथ ही छात्रावास में बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की जाएगी और प्रदेश भर के छात्रावास का सुंदरीकरण होगा।
विज्ञापन
श्रीरामचरित मानस के मुद्दे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष नफरत फैलाने की राजनीति करता है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कई योजनाएं अपने कार्यकाल की होने का दावा करते हैं। उन्हीं का नारा था कि काम बोलता है। अगर सपा सरकार ने प्रदेश विकास कार्य कराए होते तो उनकी दोबारा सरकार बनती, लेकिन योगी सरकार ने अनेक विकास कार्य कराए, जिसकी वजह से जनता ने दोबारा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई है। अब प्रदेश में कानून का राज है। आगामी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
इस दौरान विधायक राजीव गुंबर, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, राकेश जैन, पूर्व विधायक महावीर राणा, जगपाल सिंह, शीतल विश्नोई, नरेश धनगर, विश्व दयाल छोटन, गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।