फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Social responsibility to save families from disintegration: District Judge

परिवारों को विघटन से बचाने में सामाजिक योगदान अहम: जिला जज

Mon, 08 Mar 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Social responsibility to save families from disintegration: District Judge
वृहद लोक अदालत में 29 पारिवारिक वादों का निपटारा
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से रविवार को सिविल कोर्ट परिसर में पारिवारिक वादों की वृहद लोक अदालत का आयोजन हुआ। साथ ही संगोष्ठी में नारी सम्मान और सशक्तीकरण पर जोर दिया। वहीं, परिवारों को विघटन से बचाने के लिए सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास कराया।
जिला जज सर्वेश कुमार एवं प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) नरेंद्र कुमार ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। इसके पश्चात जनपद न्यायाधीश सर्वेश कुमार ने कहा कि महिलाओं के कार्य का दायरा काफी बढ़ गया है। उनका सभी जगह प्रतिनिधित्व है। उनके प्रति समाज की सोच अच्छी रहनी चाहिए। नारी के प्रति अपराध अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या का भी विरोध करना चाहिए। वहीं, परिवार को विघटन से बचाने एवं महिलाओं को न्याय दिलाने में परिवार न्यायालय की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) नरेंद्र कुमार ने कहा कि पुरुष एवं नारी में कोई भिन्नता नहीं है। दोनों ही अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं। शादी भगवान का तोहफा है। उसे टूटने से बचाया जाए। उन्होंने कहा कि न्यायालय के साथ समाज की भी जिम्मेदारी है कि परिवारों को विघटन से बचाएं। इससे ही समाज बचेगा और देश का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल जज जेडी/एफटीसी जीनत परवीन एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम गीतिका गर्ग एवं पैनल अधिवक्ता बेबी बीना ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सचिव/न्यायिक अधिकारी सुमिता ने किया। पारिवारिक वृहद लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय से 22, अतिरिक्त परिवार न्यायाधीश के न्यायालय से पांच, पारिवारिक वाद एवं मध्यस्थता केंद्र से दो वादों का निस्तारण हुआ। इस दौरान सुरेश चंद्र भारती, अहसान हुसैन, ललिता गुप्ता, अनामिका चौहान, कल्पना पांडेय, रामगोपाल, श्वेता नैन, निशा अली, हुमा, शिल्पा जैन, प्रियंका सरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed