{"_id":"6275600b86c457794229e80d","slug":"social-audit-of-kisan-samman-nidhi-will-be-done-saharanpur-news-mrt5874793166","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि का होगा सोशल ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि का होगा सोशल ऑडिट
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के सत्यापन के लिए अब सोशल ऑडिट होगा। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, साथ ही 11 नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। यह सोशल ऑडिट 30 जून तक चलेगा। इसमें पात्र किसानों को चिह्नित कर योजना में शामिल किया जाएगा। सत्यापन ग्राम स्तर पर किया जाएगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ कई अपात्रों द्वारा लिए जाने को देखते हुए इसका सोशल ऑडिट के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा। इसमें ऑडिट टीमें सभी गांवों में पहुंचकर सोशल ऑडिट करेंगी। इसके लिए ग्राम पंचायतवार समय सारिणी तैयार कर ली गई है। टीमें योजना के लाभ से वंचित रह गए किसानों को चिह्नित भी करेंगी और अपात्रता के मानक के बारे में भी बताएंगी। जिससे अपात्रों को योजना से बाहर किया जा सके और पात्रों को इस योजना का लाभ दिलाया जा सके। सोशल ऑडिट के अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष, उप कृषि निदेशक सचिव और सभी उप जिलाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी एवं सभी खंड विकास अधिकारी सदस्य होंगे।
एक परिवार में सिर्फ एक ही सदस्य किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले सकता है। एक से अधिक लाभ लेने वाले परिवार के सदस्य इस योजना के लिए अपात्र हैं। फरवरी 2019 के बाद (केवल वरासत के मामलों को छोड़कर) जिनके नाम खतौनी में दर्ज हुए हैं वे भी अपात्रता के श्रेणी में हैं। सोशल ऑडिट 30 जून तक चलेगा। - डॉ. राकेश कुमार मौर्य, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विकास खंड वार नोडल अधिकारी
विकास खंड अधिकारी
देवबंद शिप्रा, कृषि रक्षा अधिकारी
नागल पवन कुमार, सहायक निदेशक भूमि परीक्षण
सरसावा डॉ. मुक्ता सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य
मुजफ्फराबाद राजेश्वर यादव, बीज उत्पादन अधिकारी (गन्ना)
नानौता अमित कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई
रामपुर मनिहारान अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
नकुड़ डॉ. मनीष, पशु चिकित्साधिकारी
साढ़ौली कदीम वीपी वर्मा, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता
बलियाखेड़ी धीरज कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी
पुंवारका रामजतन मिश्र, भूमि संरक्षण अधिकारी
गंगोह रोहित कुमार, सहायक अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा