फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ...so that the youth stay away from the world of crime

...ताकि अपराध की दुनिया से दूर रहें युवा

Fri, 24 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
...so that the youth stay away from the world of crime
सहारनपुर। नशा, जुआ, अवैध हथियार रखने और छोटे-छोटे मामलों में जेल गए युवाओं को अपराध की दुनिया से दूर रखने की कवायद पुलिस करेगी।
विज्ञापन

इसके तहत पहली बार जेल गए और छूटकर आए युवाओं की पुलिस काउंसिलिंग करेगी। उनको अपराधी प्रवृत्ति के लोगों और नशे से दूर रहने के साथ ही दोबारा किसी भी तरह के अपराध में शामिल न होने की सलाह दी जाएगी। इसको लेकर जनपद पुलिस ने खाका तैयार किया है। इसके तहत पिछले दिनों करीब 50 से अधिक ऐसे युवा पहली बार जेल गए, जो नशे की लत पड़ गए और मादक पदार्थ मिलने की वजह से उनका चालान किया गया। इसके साथ ही चाकू और तमंचा रखने तथा हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालने वाले करीब 10 युवाओं को पकड़कर पुलिस ने जेल भेजा था।

इनमें ज्यादातर ऐसे मामले सामने आए, जब युवा अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में आकर खुद के भविष्य को भी संकट में डाल दिया। पुलिस के मुताबिक इन युवाओं को जेल जाने के बाद पछतावा भी हुआ। अब पुलिस का प्रयास है कि यह युवा दोबारा ऐसा कोई काम न करें, जिसकी वजह से इन्हें जेल जाना पड़े। इसके तहत जनपद के सभी 21 थानों पर युवाओं को काउंसिलिंग के माध्यम से अपराध से दूर रहने की सलाह दी जाएगी। इसके साथ ही विशेषज्ञों के जरिए नशा छोड़ने की तरीके भी बताएं जाएंगे। ताकि दोबारा कोई युवा मादक पदार्थों का सेवन न करें। इन युवाओं को भविष्य उज्ज्वल बनाने के साथ ही पढ़ाई और नौकरी करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि पुलिस कोशिश की है कि युवा अपराध की दुनिया में कदम न रखें। इसी उद्देश्य से युवाओं की काउंसिलिंग कर इन्हें जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed