फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart Meter: More than 700 complaints have come in the district

स्मार्ट मीटर : जिले में आ चुकीं 700 से अधिक शिकायतें

Thu, 29 Oct 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Smart Meter: More than 700 complaints have come in the district
सहारनपुर। स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी और जंपिंग के मामले में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के फिर से जांच कराने के निर्देश से सहारनपुर जिले में भी उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। जिले में स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी और अधिक बिजली बिल आने की 700 से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें समाधान शिविर के माध्यम से 30 फीसदी मामलों का तो निस्तारण कर दिया गया है, लेकिन बाकी मामलों में सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ता परिषद के माध्यम से ऊर्जा मंत्री को बताया गया है कि स्मार्ट मीटर 30 गुना तक तेज चल रहे हैं। इसके चलते बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर को लेकर आपत्तियां तो इनके लगाने से पहले ही की जा रही हैं, लेकिन स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के यहां अचानक बिजली गुल होने और अधिक बिल आने के मामले ने उपभोक्ताओं में और रोष बढ़ाया है। इससे पहले भी दो बार जांच के निर्देश के चलते नए स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी गई है। यह रोक फिलहाल नवंबर माह तक जारी है। हालांकि जिले में करीब 45000 मीटर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

गड़बड़ मीटर में हैं तो उपभोक्ता क्यों भुगतें
- पिछले दिनों विद्युत निगम की ओर से लगाए गए समाधान शिविरों में अधिकतर उपभोक्ताओं ने कहा था कि जब गड़बड़ मीटर में है तो उपभोक्ता इसका खामियाजा क्यों भुगतें। इसके साथ ही बिजली बिल अधिक आने की समस्याएं भी सामने आईं। इनका कुछ हद तक निदान कराया गया। कुछ दिन पहले ही जनक नगर क्षेत्र के उपभोक्ता ने तो बिजलीघर में आकर ही हंगामा कर दिया था। वहीं, हकीकत नगर, घंटाघर सहित अन्य जगहों पर उपभोक्ताओं ने रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी से लेकर बिजली बिल अधिक आने के बारे में जितनी भी शिकायतें शिविरों में आईं। उन्हें दूर कराने का प्रयास किया गया है। अब स्मार्ट मीटर के बारे में शासन से जो निर्देश आएंगे उसके अनुरूप काम किया जाएगा। फिलहाल नए घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम रुका हुआ है। -- पंकज श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता (नगरीय), विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed