{"_id":"6251d0c76bb3274fbf12314b","slug":"smart-led-screen-will-be-installed-at-11-places-in-smart-city-saharanpur-news-mrt583778563","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी में 11 स्थानों पर लगेंगी स्मार्ट एलईडी स्क्रीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी में 11 स्थानों पर लगेंगी स्मार्ट एलईडी स्क्रीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महानगर में विज्ञापनों के लिए होर्डिंग्स और बैनर की जगह स्मार्ट एलईडी स्क्रीन लगने जा रही हैं। फिलहाल महानगर में 11 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाने का निर्णय लिया गया है। शनिवार तक नौ जगहों पर स्क्रीन लगाई जा चुकी हैं, जो फिलहाल टेस्टिंग मोड़ पर हैं।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को धोबीघाट स्थित तिकोने पार्क में लगी एलईडी स्क्रीन का शुभारंभ करते हुए बताया कि 11 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। इनमें दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के बाहर, चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद, अग्रसेन चौक रोडवेज बस स्टैंड, पार्श्वनाथ प्लाजा, घंटाघर, प्रताप मार्केट तिराहा, कोर्ट रोड पुल, धोबीघाट पांवधोई तथा कमिश्नर आफिस के पास लगाई जा चुकी हैं। इन स्क्रीन पर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार होगा। दिल्ली और लखनऊ में होने वाले कार्यक्रमों को लाइव भी दिखाया जा सकेगा।
टूूटी सड़कें बन रही राहगीरों के लिए मुसीबत
सहारनपुर। रमजान माह चल रहा है, जिसके बाद ईद होगी, लेकिन महानगर की सड़कों पर उड़ती धूल राहगीरों के साथ ही रोजेदारों को भी परेशान कर रही है। पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर लाइन डाली जा रही है, जिसकी वजह से सड़कें खोदी गई हैं। दिन भर हवा चलने से सभी को परेशानी हो रही है। इस संबंध में उन्होंने महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से टूटी सड़कों पर पानी का छिड़काव कराने की मांग की थी, जिसके बाद निगम ने टेंकरों के माध्यम से सड़कों पर पानी का छिड़काव तो कराया है, लेकिन समस्या अभी भी बनी हुई है।