फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart City: Preparing to take action against the negligent company

स्मार्ट सिटी कार्य में लापरवाही बरतने पर कंपनी कार्रवाई की तैयारी

Thu, 12 May 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Smart City: Preparing to take action against the negligent company
स्मार्ट सिटी के तहत सीविर लाइन के लिये खोदी जा रही अंबाला रोड़ - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के काम में लगी जेएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड गाजियाबाद के खिलाफ लापरवाही बरतने पर कोतवाली सदर बाजार में नगर निगम द्वारा तहरीर दी गई है। आरोप है कि कंपनी ने समय से काम पूरा नहीं किया है।
स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत महानगर में सीवर लाइन डाली जा रही है। इसलिए मुख्य मार्गों पर कई जगह खोदा गया। मंडलायुक्त लोकेश एम ने बीती 10 मई को स्मार्ट सिटी कार्य की प्रगति को लेकर अंबाला रोड पर निरीक्षण किया था। इसमें पाया था कि जेएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कंपनी ने कार्य को समय से पूरा नहीं किया तथा लापरवाही बरती है। मंडलायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इस पर स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी चीफ इंजीनियर कैलाश सिंह ने बताया कि जेएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कंपनी के खिलाफ अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी व अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने कोतवाली सदर बाजार तहरीर दी है। वहीं, सीओ नीरज कुमार का कहना है कि निर्देशानुुसार कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कार्यदायी संस्था के खिलाफ दर्ज हो चुका है केस
स्मार्ट सिटी के तहत पार्कों का सुंदरीकरण कराने वाली कार्यदायी संस्था आरएन एंटरप्राइजेज लिमिटेड के खिलाफ तीन सप्ताह पूर्व नगर निगम की ओर से कार्य धीमी गति से कराने पर कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इस कंपनी को नौ पार्कों के सुंदरीकरण की जिम्मेदारी दी गई थी। कंपनी द्वारा कार्य बहुत धीमी से कराया गया। इसके चलते रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। नगरायुक्त का कहना है कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
परेशानी झेल रहे लोग
सीवर लाइन डालने का कार्य बहुत धीमा है। हालांकि, एक कंपनी के खिलाफ नगर निगम रिपोर्ट दर्ज करा चुका है, जबकि दूसरी कंपनी के खिलाफ तहरीर दी गई। इसके बाद भी कार्य की रफ्तार धीमी है। पूर्व में 24 घंटे कार्य चलता था, लेकिन अब 12 घंटे भी नहीं हो रहा है। घंटाघर से अंबाला रोड, घंटाघर पर हनुमान मंदिर के सामने, देहरादून, अंबाला रोड, पुल कंबोहाल, लक्खीगेट के पास सीवर लाइन डालने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन कार्य तेजी से नहीं हुआ। इससे शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

बोले लोग, बरत रहे लापरवाही
कार्य के चलते टूटी सड़कों की वजह से शहर में जाम लग रहा है। इससे यातायात पुलिस ने बसों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। हकीकतनगर निवासी सचिन भारद्वाज और नीरज गुप्ता का कहना है कि अव्यवस्थित रूप से कार्य कराया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बावजूद सड़क नहीं बनाई गई है। नेहरू मार्केट के व्यापारी गौरव बजाज और कोर्ट रोड के कारोबारी मनीष वालिया का कहना है कि एक साथ सभी कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी कार्य में लगी कंपनियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

स्मार्ट सिटी के तहत सीविर लाइन के लिये खोदी जा रही अंबाला रोड़

स्मार्ट सिटी के तहत सीविर लाइन के लिये खोदी जा रही अंबाला रोड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed