फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Smart City CEO arrives to inspect the bridge being built on Dhamola River

Saharanpur News: ढमोला नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे स्मार्ट सिटी के सीईओ

Tue, 24 Feb 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 24 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Smart City CEO arrives to inspect the bridge being built on Dhamola River
सहारनपुर। ढमोला नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगर आयुक्त शिपू गिरि ने काम 28 फरवरी तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गुणवत्ता का भी ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना की परियोजनाओं के पूरा होने में हो रही देरी पर अमर उजाला ने 22 फरवरी के संस्करण में काम पूरा करने के लिए तारीख पर तारीख, परियोजनाएं फिर भी अधूरी शीर्षक से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। चूंकि 22 फरवरी को रविवार था। ऐसे में स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ शिपू गिरि अगले दिन 23 फरवरी सोमवार को ढमोला नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

उनके साथ स्मार्ट सिटी सहारनपुर के जीएम दिनेश सिंघल, प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र तथा कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अधिकारी भी मौजूद रहे। दिनेश सिंघल ने उन्हें बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा 28 फरवरी तक पुल का देहरादून रोड की ओर पहुंच मार्ग पूरा करने का आश्वासन दिया था। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर तरुण चतुर्वेदी ने सीईओ को बताया कि सभी कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में देहरादून रोड की ओर पहुंच मार्ग वाली सड़क का कुछ कार्य बचा है, जिसे 28 फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
ट्रांसफार्मर, खंभे और खोखे बन रहे बाधा
पुल के देहरादून रोड की साइड के पहुंच मार्ग के निर्माण में ट्रांसफार्मर, खंभे और कुछ खोखे बाधा बने हुए हैं। कार्यदायी संस्था ने बताया कि खंभे आदि हटाने के लिए विद्युत निगम को करीब 25 लाख रुपये एक महीना पहले दिए जा चुके हैं, लेकिन खंभे और ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं हटा है। इसकी वजह से कार्य में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed