फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Small elephant vehicle overturns, 18 workers injured

सहारनपुर : छोटा हाथी वाहन पलटा, रेलवे यार्ड में कार्य करने जा रहे 18 मजदूर घायल

Tue, 16 Mar 2021 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 16 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Small elephant vehicle overturns, 18 workers injured
accident news - फोटो : amar ujalaa
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार को नागल टपरी मार्ग पर ग्राम भाट खेड़ी के निकट अनियंत्रित होकर मजदूरों से भरा छोटा हाथी वाहन पलटने से 18 लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से चार मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर किया। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


नागल रेलवे स्टेशन पर रेलवे का कार्य चल रहा है। वहां काफी संख्या में मजदूर कार्य कर रहे हैं। सुबह नौ बजे छोटे हाथी वाहन में करीब 21 मजदूर सवार होकर टपरी रेलवे स्टेशन के पास यार्ड में कार्य करने जा रहे थे। गांव भाट खेड़ी के निकट वाहन अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और इसमें 18 मजदूर घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नागल सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चार को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भर्ती कराया। सभी मजदूर एडी रेलवे कंट्रक्शन कंपनी बरेली में काम करते हैं। हादसे के बाद छोटा हाथी वाहन चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार मेघ पाल ने बताया कि कल ही वाहन किराये पर किया था, वह चालक का नाम तक नहीं जानते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। वाहन को कब्जे में ले लिया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।


हादसे में घायल हुए मजदूर
श्याम (21) निवासी अहमदनगर, सचिन (24) पुत्र जगन सिंह नूरपुरा, विजय पाल (22) पुत्र बेनी राम बिसरा, नरेश (21) पुत्र चंद्रपाल नानकार, देवी राम (40) पुत्र बेनी राम मोहनपुरा, अखिलेश (21) पुत्र छत्रपाल बिसरा, प्रताप (21) पुत्र मोहन लाल रोशनाबाद, प्रदीप (21) पुत्र सूरजपाल बिसरा, श्याम सिंह (30) पुत्र रामचंद्र बिसरा जिला रामपुर, मनोज (22) पुत्र महिपाल गंदूरपुरा, भूकन (30) पुत्र उमर सेन निवासी भीमनगर जिला संभल, राम नरेश (25) पुत्र जयपाल लोदीपुर, भीमसेन पुत्र कुंदन जिला मुरादाबाद, अनुज (23) पुत्र गोविंद राम पेगा जिला बरेली, श्याम सिंह(25) पुत्र जगदीश अहमदाबाद जिला मेरठ, बदन सिंह (48) पुत्र तनु सिंह काली गेट, नन्हे (22) पुत्र चेतराम नान कार जिला अमरोहा, वीरेंद्र पुत्र महेंद्र जझाड़ जिला बदायूं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed