फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Skip oxygen, not even a physician in the district hospital

ऑक्सीजन छोड़िए जिला अस्पताल में तो फिजीशियन तक नहीं

Wed, 05 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Skip oxygen, not even a physician in the district hospital
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण चरम पर है। मरीजों की संख्या के सामने तमाम व्यवस्थाएं फेल साबित हो रही हैं। देश भर में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा है। मगर एसबीडी जिला अस्पताल की बात करें तो वहां ऑक्सीजन की चिंता छोड़ दीजिए, अस्पताल के पास अपना फिजीशियन तक नहीं है, जिसकी इस समय शायद सबसे अधिक जरूरत है। ऐसी स्थिति में सीएमएस के द्वारा सीएमओ को पत्र लिखकर टीबी सेनिटोरियम में तैनात फिजीशियन की मांग की गई है।
विज्ञापन

300 बेड के एसबीडी जिला अस्पताल में फिजीशियन के तीन पद स्वीकृत हैं, मगर वर्तमान में एक भी फिजीशियन नहीं है। फिजीशियन के तौर पर डॉ. अनिल वोहरा हैं जो संविदा पर कार्यरत हैं। कोरोना काल में विभाग ने सभी चिकित्सकों को किसी ने किसी जिम्मेदारी पर लगाया हुआ है, मगर बुखार और अन्य प्रकार के मरीजों की संख्या को देखते हुए फिजीशियन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। मौजूदा चिकित्सकों को राहत देने के लिए एसबीडी जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. आभा वर्मा ने सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी को पत्र लिखकर फिजीशियन की मांग की है। उन्होंने टीबी सेनिटोरियम में तैनात फिजीशियन डॉ. अखिल टंडन को अग्रिम आदेशों तक एसबीडी जिला अस्पताल में संबद्ध करने की मांग सीएमओ से की है। जिससे अधिक से अधिक मरीजों का भला हो सके और मौजूदा चिकित्सकों को भी कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पास कोई स्थाई फिजीशियन नहीं है। एक संविदा के फिजीशियन हैं, जिन पर काम का लोड है। इलाज और आसान हो सके। इसके लिए सीएमओ को पत्र लिखकर फिजीशियन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आभा वर्मा, सीएमएस, एसबीडी जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed