{"_id":"634afdc7cefc1413df1ef1ac","slug":"skin-patients-increased-by-50-in-the-hospital-saharanpur-news-mrt6096459118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में 50 फीसदी तक बढ़े त्वचा रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में 50 फीसदी तक बढ़े त्वचा रोगी
विज्ञापन
सहारनपुर। बारिश के बाद जिला अस्पताल में चर्म रोगियों की संख्या 50 फीसदी तक बढ़ गई है। हर दिन 300 के पार मरीजों को ओपीडी में देखा जा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा फंगल इंफेक्शन के मरीज हैं। चिकित्सकों ने बदलते मौसम विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विश्व त्वचा जागरुकता दिवस आज मनाया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से एसबीडी जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ के यहां मरीजों की संख्या में एकाएक बढ़ोत्तरी हुई है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी सिंह ने बताया कि बारिश के बाद से चर्म रोग तेजी से फैला है। इस कारण संक्रमण तेजी के साथ लोगों को चपेट में ले रहा। उनकी ओपीडी सप्ताह में तीन दिन होती है। प्रति दिन 300 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें फंगल इंफेक्शन, सनबर्न सहित अन्य त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज आ रहे। पहले त्वचा रोगियों की संख्या 140 से 150 तक थी।
बचाव के उपाय
बारिश में भीगने से बचें।
बारिश के बाद धूप में न निकलें।
कपड़े पूरी तरह सूखाकर पहनें।
ताजा और पौष्टिक भोजन लें।
बारिश में भीगने के बाद स्वच्छ पानी से जरूर स्नान करें।
बेडशीट समय-समय पर धोते और सुखाते रहें।