फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six-year-old child corona positive, department engaged in investigation

छह वर्षीय बच्चा कोरोना पॉजिटिव, जांच में जुटा विभाग

Sun, 17 May 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Six-year-old child corona positive, department engaged in investigation
सहारनपुर। पीरवाली गली निवासी छह वर्षीय बच्चे के चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना है। स्थानीय चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने जानकारी होने से इनकार किया है, मगर पीजीआई चंडीगढ़ ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने शहर के एक नर्सिंग होम को सील करने के साथ उसके स्टाफ को क्वारंटीन सेंटर भेजा है और डॉक्टर परिवार को होम क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

पीर वाली गली निवासी छह वर्षीय बच्चे की तबीयत खराब थी, जिसे लिंक रोड स्थित एक बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाया । उपचार के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं होने पर बच्चे केे रेफर किया। परिजन बच्चे को लेकर चंडीगढ़ पीजीआई गए । पता चला है कि बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद लिंक रोड स्थित अस्पताल को सील किया। बता दें कि पीर वाली गली से पहले भी कई पॉजिटिव निकले हैं और यह हॉट स्पॉट है। उधर, नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने जानकारी होने से इनकार किया। उनका कहना है कि मामले को दिखवाया जाएगा। यदि ऐसा है तो जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

सहारनपुर के बच्चे में कोरोना की पुष्टि
पीजीआई चंडीगढ़ के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में भर्ती सहारनपुर के 6 वर्षीय एक अन्य बच्चे में रविवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उसे तत्काल कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। इस कोरोना पॉजिटिव बच्चे के भी संपर्क में आए पीजीआई के एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को क्वारंटीन कर दिया गया है जबकि उसकी मां को उसके साथ आइसोलेशन वार्ड में रखकर उसके पिता को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed