फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six smugglers arrested with drugs

नशीली दवाओं के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

Sat, 30 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Six smugglers arrested with drugs
नशीली दवा: सहारनपुर। मंडी कोतवाली में प्रतिबंधित दवाओं के साथ पकड़े गए तस्कर। - फोटो : SAHARANPUR
नशीली दवाओं के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात वाहनों की तलाशी के दौरान एक कार से काफी मात्रा में नशीली दवाएं और इंजेक्शन बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार भी किया हैै। इनमें एक आरोपी सहारनपुर जिले का रहने वाला है। जबकि अन्य आरोपी पंजाब प्रांत के शहरों के रहने वाले हैं। इन दवाओं को पंजाब के शहरों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस और ड्रग विभाग की टीम इन तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई हैं।
मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत और ड्रग इंस्पेक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने चिलकाना बस अड्डे के पास एक कार को रोककर नशीली दवाएं और इंजेक्शन जब्त किए। इसके अलावा 87630 रुपये भी बरामद किए गए। पकडे़ गए छह लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जब्त दवाओं के 11 नमूने लिए गए हैं। इनकी फोरेंसिक जांच करवाई जाएगी। वहीं, पांच नमूने ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने लिए हैं। इनका परीक्षण लखनऊ की राजकीय प्रयोगशाला में करवाया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। इन तस्करों के पास से एक हजार से अधिक नशीली गोलियां, 3000 से अधिक इंजेक्शन और 338 कैप्सूल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

इन तस्करों की हुई गिरफ्तारी
- उस्मान अहमद उर्फ मोनू निवासी गांव तल्हेड़ी बुजुर्ग थाना देवबंद
- लखबीर सिंह निवासी घुमाना थाना कुंभकला जनपद लुधियाना, पंजाब
-जसवीर सिंह निवासी उधौवाल कालान थाना माछीवाड़ा जनपद लुधियाना पंजाब
-रवि सिंह निवासी पिंड थाना फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ साहिब पंजाब
- सुखबीर निवासी सिंघावाला थाना सदर जनपद अंबाला हरियाणा।
- ललित निवासी सिंघावाला थाना सदर जनपद अंबाला हरियाणा
आरोपी उत्तराखंड से लेकर आ रहे थे दवाएं
- तस्करों ने पूछताछ में बताया कि पंजाब के लिए सप्लाई होने वाली इन दवाओं को वे उत्तराखंड के रुड़की से लेकर आ रहे हैं। जांच टीम के मुताबिक और दवाओं की सप्लाई वाले अन्य शहरों में संपर्क कर गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थम नहीं रहा नशीली दवाओं का कारोबार
- जिले में नशीली दवाओं और इंजेक्शन का कारोबार काफी समय से चल रहा है। तमाम दावों के बावजूद इस पर अंकुश नहीं लग पाया है। पिछले छह माह में ही पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से जुड़े तस्कर सामने आ चुके हैं। इन दवाओं और इंजेक्शनों को दो से तीन गुना अधिक दाम तक बेचा जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed