{"_id":"63031018ffaa5447602320e0","slug":"six-people-have-died-in-road-accident-including-women-in-saharanpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर हादसा अपडेट: दो और महिलाओं ने तोड़ा दम, अब तक छह लोगों की मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रही फुरकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर हादसा अपडेट: दो और महिलाओं ने तोड़ा दम, अब तक छह लोगों की मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रही फुरकाना
Mon, 22 Aug 2022 10:42 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:42 AM IST
सार
सहारनपुर में हुए दर्दनाक हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। सुल्ताना व रिहाना ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घायल महिला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बेहट कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो और महिलाओं की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन
हादसे में घायल सुल्ताना पत्नी फुरकान, फुरकाना पत्नी रहमान और रिहाना पत्नी सलीम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात सुल्ताना व रिहाना ने दम तोड़ दिया। सुल्ताना मृतक आदिल की मां है और रिहाना मामी। हादसे में अब तक कुल छह लोगों की मौत हो चुकी है। केवल फुरकाना बची है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फिर सनसनीखेज वारदात: मेरठ के जंगेठी गांव में धारदार हथियार से काटी युवक की गर्दन, खेत में पड़ी मिली लाश
विज्ञापन
बता दें कि मारुति वैन में मिर्जापुर निवासी आदिल समेत परिवार के सात लोग सवार थे। इनमें पांच महिलाएं शामिल थी। आदिल और उसकी पत्नी आसमां, उसके मामा मशकूर व मामी रुखसार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी मां सुल्ताना व मामी रिहाना ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।