{"_id":"8766dba8f3842e8a35d789eb369ea1eb","slug":"six-candidates-have-filed-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद की मुजफ्फरनगर-सहारनपुर सीट के लिए कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। अंतिम दिन सबसे अधिक छह नामांकन हुए, जिनमें एक प्रत्याशी ने अपना दूसरा सैट जमा किया। चूंकि मतदान तीन मार्च को होना है।
ऐसे में सभी उम्मीदवार खासकर राजनीतिक दलों से जुड़े प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत की तैयारियों में जुट गए हैं।
प्रदेशभर के अनेक विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 15 जनवरी 2016 को समाप्त हो गया है।
इसके बाद निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है, जिसके कारण 29 जनवरी 2016 से पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई थी। यहां मुजफ्फरनगर-सहारनपुर परिक्षेत्र से विधान परिषद सदस्य सीट के निर्वाचन के लिए आठ फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी।
पहला नामांकन शनिवार को बसपा प्रत्याशी महमूद अली ने किया था। सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था, जिसमें एक साथ सात लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
हालांकि इनमें महमूद अली भी शामिल थे, जिन्होंने अपना दूसरा सेट जमा किया। उनके साथ विधायक जगपाल सिंह, रविंद्र कुमार मोल्हू, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, लियाकत अली, लोधी कुमार समेत अनेक बसपाई पहुंचे थे।
विज्ञापन
भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने भी अपने दल के नेताओं के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र जमा कराए। भाजपा के एसएस वर्मा ने जिलाध्यक्ष मानवीर पुंडीर, महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, राजपाल फंदपुरी समेत अनेक भाजपाइयों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
सपा के गौरव कुमार जैन ने अंतिम दिन के अंतिम क्षणों में नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष राज सिंह माजरा, फिरोज आफताब, फरहाद गाड़ा, नुसरत साबरी, जमाल साबरी आदि लोग पहुंचे थे।
इनके अलावा ही तीन लोगों ने निर्दलीय के रूप में नामांकन किया। अंतिम दिन नामांकन की प्रक्रिया डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की कोर्ट में डीएम पवन कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। नामांकन सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक चला। कुल दस नामांकन पत्र खरीदे गए थे।
नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी यानी मंगलवार को होगी। 18 फरवरी का दिन नाम वापसी के लिए रहेगा। इसके बाद तीन मार्च को मतदान होगा। मतगणना छह मार्च की सुबह आठ बजे से समाप्ति तक चलेगी और उसी दिन विजेता का नाम घोषित किया जाएगा।
ये हैं प्रत्याशी
नाम पार्टी
महमूद अली बसपा
गौरव कुमार जैन सपा
एसएस वर्मा भाजपा
मोहम्मद आरिफ निर्दलीय
सुशील कुमार निर्दलीय
कल्याण सिंह निर्दलीय