फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sisters tied colorful rakhis to brothers

बहनों ने बांधी भाईयों को रंग-बिरंगी राखियां

Sat, 13 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sisters tied colorful rakhis to brothers
सहारनपुर के जिला कारागार में रक्षाबंधन पर भाईयो के राखी बांधती बहने - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शुक्रवार को भी रक्षा बंधन पर्व मनाया। बहनों ने भाईयों की कलाईयों पर रंग-बिरंगी राखियां बांधकर दीर्घायु की कामना की। भाईयों ने बहनों को शगुन के तौर पर उपहार दिए और जीवन भर रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

इस बार रक्षा बंधन पर्व दो दिन मनाया गया। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को रक्षा बंधन का शुभ मुर्हूत शुरू हुआ था, जो शुक्रवार की देर रात तक रहा। इसीलिए शुक्रवार को भी जिले भर में हर्षोल्लास के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही घर-घर में उल्लास का माहौल रहा। छोटे बच्चे पर्व को लेकर ज्यादा उत्साहित नजर आए। घरों में स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए। इसके साथ ही विधि-विधान से पूजा अर्चना की भी गई। बहनों ने भाईयों के घर पहुंचकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर शुभकामनाएं दी। वहीं, भाईयों ने बहनों शगुन को तौर पर उपहार देकर जीवन भर रक्षा का करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

वहीं, बाजारों में पर्व को लेकर दुकानों पर रौनक देखने को मिली। महानगर में कोर्ट रोड, हकीकतनगर, नुमाइशकैंप, आवास-विकास, दिल्ली रोड, शारदानगर, बाजोरिया रोड, देहरादून रोड, अंबाला रोड, बेरीबाग, नेहरू मार्केट, मोरगंज बाजार, हलवाई हट्टा, गुरुद्वारा रोड और गंगोह रोड पर मिठाईयों व उपहारों की दुकानों पर भीड़ रही। लोग मिठाईयां खरीदते हुए नजर आए। पूरे दिन पर्व को लेकर खुशियों का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
जिला कारागार में लगी भीड़
सहारनपुर। जिला कारागार में बंद भाईयों को राखी बांधने शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में बहनें पहुंची। बहनें भाईयों के लिए विभिन्न प्रकार की राखियां, मिठाई, फल और घर से बने व्यंजन लेकर आई। सुबह से ही जिला कारागार के मुख्य द्वार पर बहनों की लंबी लाइन लगी रही। जिला कारागार प्रबंधन की ओर से भी बहनों और भाईयों को मिलवाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। जेलकर्मी एक-एक कर बहनों को भाईयों से मिलवाते रहे। इसके साथ ही चेकिंग भी गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि बहनों को जेल में बंद उनके भाईयों से मिलवाया गया। बहनों ने भाईयों को राखी बांधी। किसी भाई-बहन को दिक्कत न होने दी गई। पर्व को लेकर कारागार प्रशासन की ओर से पहले ही व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed